District Magistrate, Bareilly

Joined September 2016
3,387 Photos and videos
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपदवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया।
3
1
15
319
प्रवक्ता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में परीक्षा व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
2
1
14
702
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड मझगाँवा की ग्राम पंचायत बड़ागाँव में मा० मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की अध्यक्षता में चौपाल एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
3
2
14
378
आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की उर्वरक प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित कर जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं भंडारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों के सुचारु एवं पारदर्शी वितरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी एवं किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।
2
3
12
585
आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की उर्वरक प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित कर उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं भंडारण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को किसानों को समयबद्ध एवं सुगम रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
1
3
14
504
विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन के विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसकर घायल होने पर शासन द्वारा अनुमन्य प्रावधानों के अंतर्गत ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गई तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई तथा हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
2
5
19
679
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों एवं प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जनगणना कार्य को शासन के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित किए जाने पर बल दिया गया तथा सभी अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
1
5
19
815
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई०जी०आर०एस० (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित कर शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के स्तर में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
4
4
18
553
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत प्रदेश में विकास कार्यों के मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु विभिन्न विभागों की सेवाओं, योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि माह मई 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में तृतीय स्थान, राजस्व कार्यक्रमों में तृतीय स्थान तथा विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त (ओवरऑल) रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम भावना का परिणाम है। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण तथा सतत समीक्षा के माध्यम से जनपद के कार्य निष्पादन में निरंतर सुधार हुआ है, जिसके फलस्वरूप यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही अपेक्षा करता हूँ कि सभी विभाग इसी उत्साह, प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति को और अधिक गति प्रदान करेंगे तथा जनपद बरेली को प्रदेश में अग्रणी बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
2
3
14
463
आज कलेक्ट्रेट सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, व्यापक जनसहभागिता तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
3
15
465
डॉ. अफरोज अहमद, माननीय सदस्य/न्यायाधीश, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एन.जी.टी.), प्रधान न्यायपीठ, नई दिल्ली की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन एवं पर्यावरणीय विषयों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण वृद्धि के संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया।
1
15
668
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या-09, नौमहला स्थित मलिन बस्ती में विशेष स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण कार्यक्रम एवं "सरकार आपके द्वार" जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थलों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नौमहला मलिन बस्ती में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा "स्वच्छता ही सेवा" की शपथ ग्रहण की। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित बरेली के निर्माण में जनसहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम एवं समाधान शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया। इस अवसर पर नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
2
2
13
531
आज कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील बहेड़ी स्थित चीनी मिल के गन्ना मूल्य बकाया से संबंधित नीलामी प्रक्रिया के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीलामी की अंतिम बोली के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि अधिक मूल्य पर खरीद के इच्छुक व्यक्ति अपनी आपत्ति एवं प्रस्तावित राशि का डी.डी./बैंकर्स चेक जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, नवाबगंज चीनी मिल के मूल्यांकन उपरांत उसकी नीलामी प्रक्रिया भी नियमानुसार संपादित की जाएगी।
1
1
18
737
आज तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनगणना 2026-27 के अंतर्गत चार्ज ठिरिया निजावत खाँ के उन प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने आवंटित क्षेत्र में हाउस लिस्टिंग एवं भवन गणना (एच.एल.बी.) का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी बरेली श्री अविनाश सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र एवं पारितोषिक धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है तथा इसे सफलतापूर्वक संपादित करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का योगदान सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। जिलाधिकारी ने सभी जनगणना कर्मियों से आगामी चरणों में भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसील प्रशासन एवं जनगणना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
3
2
15
645
आज जनपद बरेली की तहसील सदर स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप आमजन के प्रति संवेदनशील रहते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गंभीर एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण विभाग को पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
7
1
15
527
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ थीम के अंतर्गत आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कहा गया कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं मातृत्व के सम्मान का एक प्रेरणादायी प्रयास है, जिसके माध्यम से जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने तथा रोपित पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
2
16
504
आज कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रावण मास प्रारम्भ होने से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जाएं तथा मंदिरों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंदिरों के तालाबों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण पर विशेष बल देते हुए मंदिर परिसरों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन को बढ़ावा देने हेतु पुस्तकालय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यों का कार्यदायी संस्थाओं से समयबद्ध हैंडओवर लेने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधार एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
4
3
12
408