Official Twitter Account of Jan Bhavan Uttar Pradesh

Joined July 2019
5,475 Photos and videos
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश में सर्वाधिक अवधि तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा का कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी व कहा कि यह उपलब्धि उनके दूरदर्शी नेतृत्व,समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
3
7
256
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रख्यात निशानेबाज एवं एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता श्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राणा ने भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक पहचान दिलाई। उनका निधन भारतीय खेल जगत एवं निशानेबाजी के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
3
12
398
राज्यपाल एवं उ.प्र. सैनिक पुनर्वास निधि की अध्यक्ष श्रीमती आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे की अध्यक्षता में निधि की प्रबंधन समिति की 52वीं बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों एवं योजनाओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
7
2
20
580
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने केंद्र सरकार के जनसेवा एवं सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विगत बारह वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास के बल पर भारत ने विकास एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए है।
5
3
13
385
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गोवा में आयोजित एस0ए0एफ0एफ0 महिला चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के लिए गौरव का विषय है तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।
5
3
17
634
जन भवन, लखनऊ के गांधी सभागार में आयोजित अकादमी सम्मान समारोह-2026 में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने वर्ष 2021-2024 के लिए चयनित 51 विशिष्ट कलाकारों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं लोककलाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु अकादमी सम्मान प्रदान किया।
10
3
28
909
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों से वृक्षारोपण,जल संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ही हरित,स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य का निर्माण संभव है।
14
8
18
476
प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं सतत जनसेवा की कामना की है।
13
21
105
1,171
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा से जन भवन में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग मानव शक्तियों तथा दैनिक श्रमिकों के लिए निःशुल्क दो दिवसीय वाटर पार्क भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
6
3
26
1,186
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी), बाराबंकी में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ तथा बालिकाओं से संवाद कर उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
6
4
32
1,122
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत युवा संगम चरण-6 के तहत आज जन भवन में अरुणाचल प्रदेश से आए प्रतिनिधि मंडल के साथ विशेष संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
5
14
72
8,224
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज जन भवन में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्णा ने सपत्नीक शिष्टाचार भेंट की।
8
7
100
1,899
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कामना की कि राज्य अपने विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहे।
5
24
96
1,880
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन, लखनऊ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का पुनर्प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
2
5
25
657
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि युवा भारत के आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम का परिणाम है।
1
1
14
545