राम मंदिर चढ़ावे में आए सोने चांदी हीरे के जेवरात को पार करके वहां नकली रख देने का मामला भी सामने आया है, प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपए या इससे भी ज्यादा की चोरी डकैती की बात सामने आ रही है।
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार यह चोरी 200 करोड रुपए से अधिक की हो सकती है, जमीन घोटाला, दान, चंदा घोटाला भी अगर जोड़ लिया जाए, तो राम मंदिर के नाम पर चोरी का यह भाजपाई मॉडल हजारों करोड़ों रुपए का निकलेगा और इस हजारों करोड रुपए की चोरी किन्ही छोटे प्यादों या नौकरों के बस की बात नहीं।
यह हजारों करोड़ की लूट बड़े स्तर पर, बड़े लोगों, भाजपाइयों, संघियों के संलिप्त साझेदारी के बिना संभव ही नहीं, धर्म के नाम पर देश के प्रत्येक मंदिर, धर्मस्थल को भाजपाइयों ने, संघीयों ने लूट का अड्डा और अपना चोरी डकैती का मॉडल बनाया है और जनता इन भाजपाइयों संघियों के यह कुकर्म देखकर बेहद निराश है, भौचक है और भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है।