आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। किसान कल्याण को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों ने खेती को परंपरागत सीमाओं से निकालकर आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर बनाया है।
इन 12 वर्षों में कृषि की तस्वीर भी बदली है और तकदीर भी।
व्यवस्था भी बदली है और विश्वास भी।
खेती भी आगे बढ़ी है और किसान भी।
- PM-KISAN के माध्यम से ₹4.3 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुँची।
- MSP पर ₹26 लाख करोड़ से अधिक की खरीद हुई।
- 8 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड बने।
- 26 करोड़ सॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए।
- PM फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को सुरक्षा कवच मिला।
- e-NAM ने किसान को खेत से बाजार तक नई ताकत दी।
श्रीअन्न को वैश्विक पहचान मिली, जलवायु अनुकूल फसल किस्में विकसित हुईं और AI आधारित कृषि सेवाएँ गाँव तक पहुँचीं। इन सब प्रयासों के परिणामस्वरूप खाद्यान्न उत्पादन में 71% की वृद्धि हुई।
यह केवल योजनाओं की सफलता नहीं है, यह करोड़ों किसानों के जीवन में आए बदलाव की कहानी है।
आज किसान के चेहरे पर मुस्कान है, क्योंकि उसकी मेहनत को सम्मान मिला है।
आज किसान के मन में विश्वास है, क्योंकि उसका हक सीधे उसके पास पहुँचा है।
आज किसान के खेत में उम्मीद लहलहा रही है, क्योंकि बीज से बाज़ार तक उसके साथ मोदी सरकार खड़ी है।
#12YearsOfKisanSamriddhi