संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दीघा विधानसभा के नेपाली नगर, बाबा चौक एवं राजीव नगर में चल रहे नाला एवं सड़क निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून निकट है, इसे दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्य इस प्रकार संपादित किया जाए कि स्थानीय नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने, बरसात से पूर्व सभी नालों की युद्धस्तर पर सफाई पूर्ण करने तथा जलजमाव की किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आपदा प्रबंधन टीम को 24x7 अलर्ट मोड पर रखने के सख्त निर्देश दिए।
बरसात के मौसम में जनता को कोई परेशानी न हो, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।