🧘♀️ 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 एवं योग सप्ताह (15–21 जून 2026)
जनपद
#चित्रकूट में 15 जून से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में विभिन्न योग, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी तथा 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
योग को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता संबंधी जानकारी एवं पंजीकरण हेतु पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं:
🔗
kavach.upayush.in/
इसके अतिरिक्त, आयुष मंत्रालय एवं Habuild Health Tech Private Limited के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित विशेष ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त करें।
📞 पंजीकरण हेतु टोल-फ्री नंबर: 1800-315-7008
🔗 पंजीकरण लिंक:
moa.habit.yoga/ranjankumarbc…
सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन, योग साधक एवं जनपदवासी अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर योगमय एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।
"योग स्वस्थ जीवन, संतुलित मन एवं सशक्त राष्ट्र का आधार है।"
#Chitrakoot #Yogaday2026 #InternationalYogaDay2026 #YogaWeek2026 #HarGharYoga #FitIndia #HealthyIndia #AYUSH #HealthyLifestyle #ViksitBharat #YogaMovement