आप सभी की दुआओं, मोहब्बत, भरोसे और सहयोग से हमारे NGO (Prim Rose Shiksha Sansthan) ने मुस्तफा कॉम्प्लेक्स, नूरुल्लाह रोड, प्रयागराज स्थित अपने नए कार्यालय में सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा कर लिया है।
इस एक वर्ष की यात्रा में आप सभी ने जो बेशुमार इज्जत, सम्मान, स्नेह और हौसला-अफ़ज़ाई दी है, उसके लिए हम तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आपकी दुआएँ और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
इस मुहिम को ज़िंदा रखने और समाज सेवा के इस सफर को आगे बढ़ाने में Let'sGoDigital एवं Nikah Masnoon - A muslim matrimony India का विशेष योगदान रहा है।
आपके सहयोग और समर्थन के बिना यह सफर इतना खूबसूरत और सफल नहीं हो सकता था।
हम दुआ करते हैं कि आप सभी का साथ, प्यार और भरोसा यूँ ही बना रहे, ताकि हम इंसानियत की सेवा के अपने इस मिशन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकें।
दिल की गहराइयों से आप सभी का शुक्रिया।
टीम प्रिम रोज़ शिक्षा संस्थान (PRSS)
मुस्तफा कॉम्प्लेक्स, नूरुल्लाह रोड, प्रयागराज।