Filter
Exclude
Time range
-
Near
12 Jul 2025
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंद की शेप को लेकर हंगामा देखने को मिला. भारतीय खिलाड़ी ड्यूक्स गेंद की शेप से नाखुश थे और अंपायर से इसे लेकर शिकायत की. यह पूरा वाकया इंग्लैंड की पारी के 91वें ओवर में हुआ. चूंकि 80 ओवर के बाद भारतीय टीम ने नई गेंद ली थी, ऐसे में नई गेंद सिर्फ 10 ओवर पुरानी थी. हालांकि इसके बावजूद गेंद की शेप सही नहीं थी. अंपायर ने गेंद को जांचने के लिए 'रिंग टेस्ट' किया. लेकिन गेंद उस रिंग से नहीं निकली, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि गेंद खराब हो गई है. इसके बाद नई गेंद मंगवाई गई, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल को वो भी पसंद नहीं आई. वो अंपायर से जोरदार बातचीत करते दिखे.शुभमन गिल जब अंपायर से बात कर रहे थे तो वे काफी गुस्से में लग रहे थे. हालांकि अंपायर ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया #LordsTest2025 #INDvsENG #Ball #BallShape #TeamIndia #CricketNews
3
41