आज़ादी मिलने के बाद हमने अपनी बहुत–सी सांस्कृतिक परम्पराओं को फिर से खोदकर निकाला है। तभी हम हवाई जहाज़ से यूरोप जाते हैं, पर यात्रा का प्रोग्राम ज्योतिषी से बनवाते हैं; फॉरेन ऐक्सचेंज और इनकमटैक्स की दिक्क़तें दूर करने के लिए बाबाओं का आशीर्वाद लेते हैं, ...
जब भारतीय लड़कियां चमक - दमक, बनावट - सजावट, चलन और सभ्यता में पश्चिम को आदर्श मानती है, तो गौरव का इतना भारतीय भाव क्यों? आधा तीतर और आधा बटेर यह तो अच्छा नहीं।