आज दतिया विधानसभा क्षेत्र के वामरोल, वरगाँय एवं भिटी ग्रामों में आयोजित गाँव-चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर सभी साथियों को संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान हमारे अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान का आधार है।
माननीय नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी बहुजन, किसान, मजदूर, युवा एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। हमारा लक्ष्य दतिया विधानसभा को शोषणमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त एवं जातिवादमुक्त बनाकर हर नागरिक को न्याय, सम्मान और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
जनता की आवाज़ को सड़क से सदन तक पहुँचाने और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
जय भीम! जय संविधान! जय भारत!