Joined December 2016
7,695 Photos and videos
Alwar Police retweeted
सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग; राजस्थान साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी • साइबर ठग पुराने खातों को बना रहे हैं म्यूल अकाउंट; टैक्स चोरी और ठगी की रकम खपाने के लिए फर्जी केवाईसी का खेल जयपुर। डिजिटल युग में साइबर अपराधी अब लोगों के निष्क्रिय (Inactive) और अनुपयोगी (Unused) बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को चेताया है कि वर्षों से उपयोग में नहीं आ रहे बैंक खाते साइबर ठगों के लिए "मनी म्यूल अकाउंट" बनते जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध धन के लेन-देन और साइबर ठगी की रकम को छिपाने के लिए किया जा रहा है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल इंजीनियरिंग, विशिंग (Vishing) और फिशिंग (Phishing) जैसे तरीकों से लोगों के बंद या निष्क्रिय खातों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे खातों की केवाईसी अपडेट कर अपने मोबाइल नंबर और पते दर्ज करवाकर पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड प्राप्त कर लेते हैं तथा इन्हीं खातों का उपयोग साइबर अपराधों में करते हैं। बैंक अधिकारी बनकर करते हैं ठगी: एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं और खाते को बंद होने से बचाने या पुनः सक्रिय करने का झांसा देते हैं। इस दौरान वे ग्राहक से कस्टमर आईडी, जन्मतिथि, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। इतनी जानकारी मिलते ही ठग खाते पर नियंत्रण स्थापित कर उसका दुरुपयोग शुरू कर देते हैं। फर्जी लिंक से भी खतरा: साइबर अपराधी एसएमएस और ई-मेल के जरिए बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिनमें "केवाईसी अपडेट करें" या "खाता बंद होने वाला है" जैसे संदेश होते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही नकली बैंकिंग वेबसाइट खुल जाती है, जहां दर्ज की गई जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच जाती है। मनी लॉन्ड्रिंग का माध्यम बन रहे निष्क्रिय खाते: साइबर क्राइम शाखा के अनुसार साइबर ठग चोरी या ठगी से प्राप्त धनराशि को कई खातों में घुमाकर उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने का प्रयास करते हैं। इस प्रक्रिया में निष्क्रिय बैंक खातों का व्यापक उपयोग किया जाता है। ऐसे मामलों में खाताधारक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकते हैं। राजस्थान पुलिस की अपील: साइबर क्राइम शाखा ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने नाम से संचालित सभी बैंक खातों की समीक्षा करें और जो खाते उपयोग में नहीं हैं उन्हें तुरंत बंद करवाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता उपयोग करने की अनुमति न दें, चाहे वह इसके बदले पैसे देने का प्रलोभन ही क्यों न दे। साथ ही प्रत्येक सक्रिय बैंक खाते में वर्तमान मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट रखना आवश्यक है। यदि पुराना सिम बंद हो चुका है तो बैंक में जाकर तत्काल रिकॉर्ड अपडेट करवाएं। साइबर अपराध होने पर यहां करें शिकायत: यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की साइबर ठगी होती है या ऐसा प्रयास किया जाता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है। राजस्थान पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि अपने निष्क्रिय बैंक खातों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही खाता साइबर अपराधियों का अगला ठिकाना बन सकता है। #CyberAlert #RajasthanPolice #MoneyMuleAccount #SafeBanking #CyberCrimeAwareness #साइबरअलर्ट #सतर्करहेंसुरक्षितरहें #CyberAlert #BankFraudAlert #KYCScamAlert #DigitalSafety #RajasthanPolice #साइबरसुरक्षा #ठगीसेबचें

2
19
38
3,841
(थाना वैशाली नगर) नकबजनी के प्रकरण में 01 आरोपी गिरफ्तार 01 मोबाईल व नगदी बरामद @IgpJaipur @PoliceRajasthan @DeeJay0584
1
1
22
(थाना वैशाली नगर) पुलिस थाना वैशाली नगर व डीएसटी की सयुक्त कार्यवाही जिला भीलवाडा के NDPS Act के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार @IgpJaipur @PoliceRajasthan @DeeJay0584
1
1
22
(पुलिस थाना खेङली) झूठे मुकदमें दर्ज करवाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही, 02 अलग-अलग झूठे प्रकरणों में परिवादियों को न्यायालय ने किया दण्डित @PoliceRajasthan @IgpJaipur @DeeJay0584
1
3
74
(महिला थाना) 10 वर्ष पुराने अपहरण के प्रकरण में अपहर्ता को तकनीकी सहायता व आसूचना संकलन करते हुये दस्तयाब किया गया। @RajPoliceHelp @IgpJaipur @DeeJay0584
1
1
47
(थाना अकबरपुर) कार लूट व अपहरण के प्रकरण में 11 माह से फरार पाँच हजार रुपये का ईनामी आरोपी बापर्दा गिरफ्तार। @PoliceRajasthan @DeeJay0584
1
3
45
(जिला अलवर) साईबर संग्राम अभियान 2.0 के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से पुराने नोट (विशेषकर पॉच रूपये का ट्रेक्टर वाला नोट) को मंहगे दामों में खरीदने की कहकर अनजान लोगों से साईबर ठगी करने वाला साईबर ठग गिरफ्तार व साईबर ठगी में प्रयुक्त मोबाईल बरामद। @DeeJay0584 @PoliceRajasthan
1
2
42
Alwar Police retweeted
अनजान और फ्रॉड कॉल से अब डरना बंद... #RajasthanPolice #SancharSaathi #CyberSecurity #CyberCrimeAwareness #StaySafeOnline #FraudAlert #ChakshuPortal #DigitalIndia #AwarenessVideo
4
40
65
3,066
Alwar Police retweeted
वर्तमान चुनौतियों एवं पुलिस द्वारा किये गये प्रयासों का डी.जी.पी. राजस्थान द्वारा विश्लेषण #RajasthanPolice #JodhpurPolice#AapkiSurakshaHamaraSankalp #SinghamOfRajasthan #KhakiKaFarz #CrimeFreeRajasthan #BorderSecurity #PoliceMitra
3
43
83
3,843
Alwar Police retweeted
ए.आई. और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी • अमिताभ बच्चन से लेकर नामचीन बिजनेस लीडर्स की फर्जी आवाज और वीडियो का हो रहा इस्तेमाल; ₹10,000 लगाकर रोज ₹5,000 कमाने का झांसा देने वाले ऐप्स से बचें जयपुर, 10 जून। ए.आई. और डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी अब निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगा रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को आगाह करते हुए बताया है कि फर्जी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट ऐप्स, डीपफेक वीडियो और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी के सिंह ने बताया साइबर अपराधी प्रसिद्ध निवेशकों, उद्योगपतियों और सेलिब्रिटीज के नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित करते हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर तेजी से मुनाफा कमाने का दावा किया जाता है और लोगों को किसी विशेष निवेश ऐप या प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे फंसाते हैं जाल में: साइबर ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक विज्ञापन चलाते हैं। विज्ञापन पर क्लिक करते ही व्यक्ति को "Elite Investment Group" या "Super Trading Club" जैसे नामों वाले व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया जाता है। इन ग्रुपों में मौजूद अधिकांश सदस्य वास्तव में साइबर अपराधियों के फर्जी अकाउंट या बॉट्स होते हैं, जो लाखों रुपये के मुनाफे के नकली स्क्रीनशॉट साझा कर लोगों का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद लोगों को किसी लिंक या एपीके फाइल के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया जाता है। शुरुआत में निवेश और मुनाफा ऐप के डैशबोर्ड पर दिखाई देता है, लेकिन जब निवेशक राशि निकालने का प्रयास करता है तो टैक्स, कमीशन, प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराने के लिए कहा जाता है। अंततः ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। राजस्थान पुलिस की सलाह: ° केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। ° किसी भी APK फाइल या अनजान लिंक से ऐप इंस्टॉल न करें। ° निवेश से पहले कंपनी का SEBI पंजीकरण अवश्य जांचें। ° किसी निजी व्यक्ति या अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर करने से बचें। ° व्हाट्सएप और टेलीग्राम की ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग को "My Contacts" पर रखें। ° किसी भी निवेश प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत: यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। इसके अलावा राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जल्दी मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन किसी भी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर धन निवेश न करें। सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। #RajasthanPolice #DeepfakeAlert #StayCyberSafe #InvestmentScam #CyberCrimeAverness

2
32
55
5,021
Alwar Police retweeted
जयपुर के 28 चौराहों पर अब अपनों की तरह टोकने आ गई है ट्रैफिक पुलिस। @jpr_traffic @RajCMO @svoruganti1466 @Rajeev_ips #JaipurPolice #JaipurTrafficPolice #RoadSafety #YogeshGoyalIPS #AbhayCommandCenter #SmartCityJaipur #AICameras #TrafficAwareness #SadakSuraksha #RajasthanPolice
4
31
50
2,714
(थाना उद्योग नगर) चोरी की मोटरसाईकिल सहित 02 आरोपी गिरफ्तार। बरामदगीः- 01 मोटरसाईकिल नं. RI02DJ2914 @PoliceRajasthan @DeeJay0584 @IgpJaipur
1
3
72
(थाना थानागाजी) पाँच-पाँच हजार रूपये के 02 फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार @DeeJay0584 @PoliceRajasthan @IgpJaipur
1
2
3
48
अलवर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय राज० जयपुर के विशेष अभियान के तहत वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन, लाल बत्ती, नीली बत्ती, प्रेशर हॉर्न, वाहन के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) आदि के विरूद्ध कुल 959 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई @PoliceRajasthan @DeeJay0584
1
3
82
(थाना टहला) 03 साल के मासूम बालक के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाली 02 महिला आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। @PoliceRajasthan @IgpJaipur @DeeJay0584
1
2
2
68
पुलिस थाना वैशाली नगर व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश फाईनेंस रिकवरीकर्मी सहित 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार मारूती ईको, बोलेरो सहित कुल 13 वाहन बरामद। मास्टर चाबी, डाई सैट, लेपटॉप बरामद। @PoliceRajasthan @DeeJay0584 @IgpJaipur
53
महिला बीट अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित हर इलाके में तैनात होगी महिला बीट अधिकारी संवाद, विश्वास व त्वरित कार्यवाही महिला एंव बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध रोकथाम पर रहेगा फोकस, जिले के हर थाना क्षेत्र में 'महिला बीट अधिकारी' तैनात रहेगी @PoliceRajasthan @DeeJay0584
1
3
54
(पुलिस थाना कोतवाली) गैंग बनाकर झप्पटा मारकर सोने की चैन तोडने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार व 01 नाबालिक निरुद्ध @DeeJay0584 @PoliceRajasthan @IgpJaipur
1
1
63
(थाना मालाखेडा) बलात्कार के प्रकरण में वांछित मुख्य आरोपी पुखराज गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपीः- पुखराज उर्फ फुक्या पुत्र बन्नेसिंह जाति बलाई उम्र 25 साल निवासी खारेडा पुलिस थाना मालाखेडा जिला अलवर @IgpJaipur @PoliceRajasthan @DeeJay0584
1
1
4
76
(महिला थाना) 05 वर्ष पुराने प्रकरण में बसवा दौसा व अलवर से 03 स्थाई वारण्टी गिरफ्तार कुल 03 स्थाई वारण्टी गिरफ्तार व 03 स्थाई वारण्ट का निस्तारण @PoliceRajasthan @IgpJaipur @DeeJay0584
1
3
50