भाजपा सरकार का इरादा कारापुर में बिल्डर्स को ज़मीन देकर कारापुर को पूरी तरह बर्बाद करने का है। कारापुर के स्थानीय लोग आज़ाद मैदान आकर अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहते थे, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
आज गोवा रेवोल्यूशन डे मनाया जा रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन गोवा में ऐसी सरकार आएगी, जो अंग्रेजों और पुर्तगालियों से भी ज्यादा तानाशाही करेगी। जैसे अंग्रेजों और पुर्तगालियों का अहंकार टूटा था, वैसे ही एक दिन भाजपा का अहंकार भी टूटेगा।