पिपलांत्री, राजस्थान में विगत 30 वर्षों से हर नवजात बालिका के जन्म पर, पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल जी 111 पौधे लगाकर बेटियों के जन्म का उत्सव मनाते आ रहे हैं। उनका यह प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
आज नवरात्रि के पावन अवसर पर, आदिशक्ति के स्वरूप में बेटियों का वंदन करने वाले पालीवाल जी को अभिनंदन।