#WATCH दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाक़ात के बाद बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, "हमने बैठने के लिए अलग इंतज़ाम करने का अनुरोध किया है। हमने कहा है कि हम नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय कर रहे हैं।"
Video Source - ANI
Oman के तट के पास भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज 'विराट-1' के साथ हादसा हो गया है। भारतीय दूतावास के अनुसार, जहाज पर 14 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। खबर है कि जहाज डूब गया है और सभी क्रू मेंबर फिलहाल लापता हैं।
#WATCH | दिल्ली: बागी TMC सांसद सायनी घोष दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं।
उन्होंने कहा, "मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। सही समय आने पर ही बोलूंगी।"
#DELHI
Video Source - ANI
#WATCH पटना(बिहार): पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "परीक्षार्थियों को संयम बरतना चाहिए। अगर साधन की कोई कमी हुई है तो तोड़फोड़ करना संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी मांग रखनी चाहिए।"
Video Source - ANI
#WATCH पटना(बिहार): पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "परीक्षार्थियों को संयम बरतना चाहिए। अगर साधन की कोई कमी हुई है तो तोड़फोड़ करना संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी मांग रखनी चाहिए।"
Video Source - ANI
अब नहीं बजेगा फोन पर इमरजेंसी अलर्ट! NDMA ने सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस पर लगाई रोक
बार-बार मोबाइल पर बजने वाला इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जा चुका है. इस सर्विस का नाम सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम है, जिसको सरकार ने मई में ऑफिशियल रूप से शुरू किया था. इस सर्विस के तहत मैसेज पर अचानक एक मैसेज फ्लैश होता है और तेज आवाज के साथ स्मार्टफोन बजने लगता है.
#NDMA#EmergencyAlert#CellBroadcast#MobileAlert#DisasterManagement#EmergencyWarning
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन
बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों के लेट होने और परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर छात्रों ने ट्रैक जाम कर, स्टेशन पर तोड़फोड़, पथराव किया
#bihar
अपनी ही पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेंद्र कुशवाहा, बेटे के सियासी भविष्य पर सवाल बरकरार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा को शनिवार को उनकी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया. दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित पार्टी के एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उन्हें वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई. पार्टी ने कहा कि संगठन के भीतर चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई.
#politics#rashtriyalokmorcha#UpendraKushwaha
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के हल्दीपोखर स्थित आजाद बस्ती में शादी की तैयारियों के बीच उस समय मातम पसर गया जब सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय युवक अजहर अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को अजहर की शादी होने वाली थी लेकिन उससे एक दिन पहले ही उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
जानकारी के अनुसार बीते 7 जून को जादूगोड़ा के पास एक टेंपो में सवार चालक समेत पांच लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में टेंपो चालक और हल्दीपोखर आजाद बस्ती निवासी अजहर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया था।
टीएमएच में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात अजहर अंसारी ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल टेंपो चालक का इलाज अब भी जारी है। बताया जाता है कि हादसे के दिन अजहर फेरी का काम करने के लिए जादूगोड़ा जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।
सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि रविवार को अजहर की शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। अजहर अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की कई जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने पिकअप वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
#accident
वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद ने एक बार फिर अदालत का रुख करते हुए नई नियमित जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं। दोनों की याचिकाओं पर अब 4 जुलाई को कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई होगी।
जानकारी के अनुसार शरजील इमाम ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि वह पिछले करीब छह वर्षों से जेल में बंद हैं जबकि मामले की सुनवाई अब भी धीमी गति से चल रही है। उन्होंने अदालत से ट्रायल में हो रही देरी को आधार बनाकर जमानत देने की मांग की है।
वहीं उमर खालिद ने भी इसी मामले में नई जमानत याचिका दाखिल कर अदालत से राहत की मांग की है। दोनों वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी हैं और लंबे समय से जेल में बंद हैं।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोनों याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने पुलिस को तीन सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले शरजील इमाम की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है। हालांकि, ट्रायल में कथित देरी का हवाला देते हुए उन्होंने एक बार फिर अदालत से जमानत की मांग की है।
फिलहाल अदालत ने जमानत पर कोई फैसला नहीं सुनाया है। मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत आगे का निर्णय लेगी।
#sharjeelimam#umarkhalid#bail
भारत में आधिकारिक तौर पर EL NINO का आगमन हो चुका है!
इससे भारत भर में मानसून की बारिश कमजोर होने और सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंकाएं फिर से बढ़ गई हैं।
West Bengal: TMC नेता Abhishek Banerjee के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर तड़के क़रीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच पुलिस ने छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित तौर पर उनके करीबी सहयोगी सुमित रॉय की तलाश में एक जबरन वसूली के मामले में की गई थी.
TMC के अनुसार, पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बिना उचित नोटिस के जबरन घर में घुसी.
छापेमारी की खबर सुनते ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की.
यह छापेमारी ऐसे समय पर हुई है जब अभिषेक बनर्जी पहले से ही कई मामलों (जैसे फर्जी हस्ताक्षर मामला और शिक्षक भर्ती घोटाला) में सीआईडी और ईडी की जांच के घेरे में हैं.
#AbhishekBanerjee#MamataBanerjee#TMC