📰 शिक्षा चौपाल, वार्षिकोत्सव एवं खेल उत्सव में मेधावी छात्रों का सम्मान
ब्लॉक चहनिया में खोनपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शनिवार को शिक्षा चौपाल, वार्षिकोत्सव एवं खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं नोडल शिक्षक संकुल अवधेश कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया।
🎭 छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, भजन-कीर्तन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
🏆 इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।
🎤 खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सहाय ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।
🎤 ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने कहा कि विद्यालय से ही समाज व राष्ट्र निर्माण की नींव पड़ती है और इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं।
कार्यक्रम में बनवारी पाण्डेय, सर्वेशनंदन त्रिपाठी (एआरपी), दीपक कुमार, रणविजय सिंह, रामकुंवर सिंह यादव, फैशल उमर, यशवन्त कुशवाहा, सिद्धार्थ कुमार मौर्य (ग्राम प्रधान इटवां), जयराम शास्त्री, काशीनाथ सिंह (हेडमास्टर), नेहा यादव, पूनम मिश्रा, बादल, अनिल कुमार मौर्य, राजेश कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बृजमोहन कुशवाहा तथा संचालन आत्मप्रकाश पाण्डेय ने किया।
@dmchandauli
@bsa_sachin
@basicshiksha_up
#शिक्षा_चौपाल #वार्षिकोत्सव #खेल_उत्सव #मेधावी_छात्र #सम्मान_समारोह #चंदौली #स्कूल_कार्यक्रम #Education #RuralEducation #StudentTalent