विश्व की समस्त शक्तियाँ मिलकर भी माँ बगलामुखी की दिव्य शक्ति, महिमा और तेज की बराबरी नहीं कर सकतीं। माँ की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं तथा भक्त के जीवन से भय, बाधाएँ और शत्रुता दूर होती है। अनेक जन्मों के संचित पुण्य, श्रद्धा और भक्ति के प्रभाव से ही माँ बगलामुखी की साधना करने तथा उनके चरणों में स्थान पाने का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त होता है। माँ की असीम कृपा से जीवन में साहस, आत्मबल, विजय, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है
जय माता दी 🙏🔥🔥