बिहार की प्रतिभा, सामुदायिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण को वैश्विक पहचान मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। जीविका दीदियों की लाइब्रेरी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की पत्रिका में स्थान मिलना इस बात का प्रमाण है कि बिहार के प्रयास दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।