News Portal

Joined September 2023
2,887 Photos and videos
असम में वायुसेना के AN-32 विमान हादसे में देश ने अपने पांच वीर सपूतों को खो दिया। इनमें राजस्थान के अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत भी शामिल हैं। कुछ घरों में शहनाइयों की तैयारी थी, लेकिन अब वहां तिरंगे में लिपटे बेटों की अंतिम विदाई होगी। मां भारती की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। 🇮🇳🕊️ @IAF_MCC
1
45
बीकानेर में पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, मेडिकल कॉलेज पर कर रहे थे प्रदर्शन, हुई झड़प ! बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने, भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं, दवाई की कमी व सीएम मूंदड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग शुरू करने सहित मांगों को लेकर बीकानेर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चिकित्सा मंत्री से इस्तीफा मांगने सहित लगे नारे, मेडिकल कॉलेज के सामने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, छात्र नेता हरिराम गोदारा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन, इस दौरान पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जबरदस्त झड़प के बाद प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस बस में भरकर ले गई पुलिस, बिशनाराम सियाग ने कहा - पीबीएम अस्पताल में पूरी तरह चौपट हो चुकी चिकित्सा सेवाएं, दूर-दराज से ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं लेकर सिर्फ धक्के और परेशानी मिल रही, मेडिसिन विंग को राजनीतिक कारणों के चलते शुरू ही नहीं किया जा रहा, मदन गोपाल मेघवाल ने चेतावनी देते हुए कहा - बार-बार शिकायतों के बाद भी नहीं सुधारी जा रही व्यवस्थाएं, कांग्रेस सड़क पर करती रहेगी संघर्ष, इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष, बिशनाराम सियाग, पीसीसी महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, सुमित कोचर, उमा सुथार सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. #bikanernews #PBMHospital #BikanerCongress #बीकानेर #bikaner #कांग्रेस #पुलिस #झड़प
1
159
PBM अस्पताल में आखिर चल क्या रहा है? सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में डॉक्टरों को शुरुआती जांच में राहत मिलती दिख रही है। वहीं अब जांच का फोकस ऑक्सीटोसिन इंजेक्शनों पर है। 8 महीने से सरकारी सप्लाई बंद होने के कारण ये इंजेक्शन बाजार से खरीदे गए। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जहां सरकारी खरीद में एक इंजेक्शन 4-5 रुपये में मिलता है, वहीं इन्हें करीब 18 रुपये में क्यों खरीदा गया? क्या यह सिर्फ सप्लाई की समस्या थी या फिर सिस्टम में कहीं कोई बड़ी चूक हुई? अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है, जो अगले कुछ दिनों में कई सवालों के जवाब दे सकती है। @GajendraKhimsar @BJP4Rajasthan
1
45
कोटा के बाद अब बीकानेर... आखिर कब जागेगा स्वास्थ्य तंत्र? पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने का मामला सामने आया है। सभी महिलाएं ICU में भर्ती हैं, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। क्या यह संक्रमण का मामला है? क्या इलाज में कोई चूक हुई? क्या दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल हैं? जांच जारी है, लेकिन एक सवाल पूरे राजस्थान से पूछा जा रहा है—क्या कोटा जैसी त्रासदी से कोई सबक नहीं लिया गया? जनता अब सिर्फ जांच नहीं, जवाबदेही भी चाहती है। क्योंकि यह सिर्फ 6 महिलाओं की कहानी नहीं, बल्कि उन लाखों परिवारों का भरोसा है जो सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। @GajendraKhimsar @BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @NhmRJOfficial
2
31
जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन! जगतपुरा के नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत 125 से अधिक अवैध निर्माण और 5 धार्मिक स्थलों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 3000 पुलिसकर्मी तैनात रहे, ड्रोन से निगरानी हुई और कई इलाकों में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम कम होगा और 50 से ज्यादा कॉलोनियों को सीधा फायदा मिलेगा। @jdajaipur
1
51
मोबाइल टावर पर चढ़ युवक की वीरूगिरी, प्रेम प्रसंग का मामला, छत्तरगढ़ पुलिस मौके पर ! बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां नेशनल हाईवे 911 पर प्रेम होटल के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर एक युवक के चढ़ने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी छत्तरगढ़ थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मोबाइल टावर पर चढ़े प्रेमी युवक से बातचीत कर समझाइस करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के मौके पर पहुंचने के साथ ही आसपास से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का भी जमावड़ा लग गया है. फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग समझाइस में लगे हैं. #bikanernews #chhatargarh #छत्तरगढ़ #वीरूगिरी #veerugiri #बीकानेर #protest @IgpBikaner @Bikaner_Police
1
1
2
289
SMS हॉस्पिटल पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मरीजों और परिजनों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभागों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को जांच और दवाइयों के लिए भटकना न पड़े। साथ ही अस्पताल में बैठने, छाया-पानी और सेंट्रल एसी जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। क्या ऐसे अचानक निरीक्षण सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकते हैं? अपनी राय कमेंट में बताइए। @BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan @RajGovOfficial
29
प्री-मानसून बारिश ने राजस्थान में अभी से बिगाड़े हालात! श्रीडूंगरगढ़-जयपुर हाईवे पर हाईटेंशन लाइन गिरने से लंबा जाम, करोड़ों का वेयरहाउस ध्वस्त, सैकड़ों बिजली पोल टूटे और कई गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई। वहीं बीकानेर शहर के वार्ड 29 में जलभराव ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी हाईवे जाम में फंसे, जबकि पूर्व पार्षद नंदराम गोदारा ने जलनिकासी व्यवस्था को लेकर निगम पर अनदेखी के आरोप लगाए। सवाल यही है—जब प्री-मानसून की बारिश में ही ये हाल हैं, तो मानसून के दौरान क्या होगा?
1
50
नन्हे दिलखुश विश्नोई का आत्मविश्वास देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम में दिलखुश पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मंच की ओर बढ़ा तो सुरक्षा कर्मियों ने भी उसे नहीं रोका। मुख्यमंत्री ने उसे मंच पर बुलाया, टॉफी दिलवाई और कुछ लिखकर भी दिया। मंच पर मौजूद हर चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी, लेकिन सबसे खास था दिलखुश का अंदाज़। लौटते समय उसके चेहरे की मुस्कान ऐसी थी मानो उसने कोई बड़ी जंग जीत ली हो। आखिर में मां ने उसे गले लगाकर इस खूबसूरत पल को और भी भावुक बना दिया। @BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan
1
39
राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार, जाट और गुर्जर वोट बैंक को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा फैसला, अब सभी की नजर तीसरी सीट और सियासी समीकरणों पर है। @DrSatishPoonia @alka_gurjar @BJP4Rajasthan
1
4
208
मंत्री खर्रा का एक्शन, अनूपगढ़ नगरपालिका EO पर आरोप मामले में कलेक्टर को लगाया फोन ! बीकानेर के प्रवास पर आए स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अनूपगढ़ नगरपालिका EO अभय मीणा पर आरोप मामले में लिया बड़ा एक्शन, मामले को लेकर श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव को हाथोहाथ लगाया फोन, पूरे मामले को लेकर अब तक की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट, मामले में जल्द से जल्द न्यायोचित कार्रवाई करने के दिए दिशा-निर्देश, साथ ही कहा - मुझे इस मामले में अब तक नहीं मिली कोई शिकायत, 6 जून को जयपुर जाऊंगा और 8 जून तक हो जाएगी कार्रवाई, मंत्री खर्रा ने कहा - उक्त नगरपालिका EO का कृत्य निलंबित होने वाला है, गौरतलब है कि अनूपगढ़ नगरपालिका EO अभय मीणा पर सरकारी कवार्टर को नोटिस जारी कर पट्टा काटने सहित भ्रष्टाचार के आरोप, इससे पहले अनूपगढ़ एसडीएम की ओर से भी जारी किया गया है नोटिस, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई, अब मामला पहुंचा स्वायत्त शासन मंत्री तक पहुंचा तो एक्शन होने की कही बात. #anupgarhnews #अनूपगढ़ #anoopgarh #अनूपगढ़_नगरपालिका @officialkharra @JhabarKharraBJP #JhabarSinghKharra @RajCMO @RajGovOfficial
1
112
17 दिन पहले घर में बेटे के जन्म की खुशियां थीं, आज उसी घर में मातम पसरा है। भारतीय सेना के ग्रेनेडियर सुनील कुमार सड़क हादसे में दुनिया को अलविदा कह गए। सबसे दर्दनाक पल तब आया, जब उनके 3 साल के बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳
1
52
बीजेपी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से ईवी, साइकिल, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन से आने की अपील की थी। लेकिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अधिकांश नेता अपनी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से ही पहुंचे। सवाल सिर्फ अपील का नहीं, उस पर अमल का भी है। @BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp
1
35
दौसा हाईवे पर तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए, जिसके चलते एक कार हादसे का शिकार हो गई और पलट गई। सड़क पर फैले तारों और खराब मौसम ने हालात को बेहद खतरनाक बना दिया। गनीमत रही कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन से लोगों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। ⚠️ आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तारों से दूर रहें और सावधानी बरतें। #Dausa #Rajasthan #WeatherAlert #RoadAccident #Storm #BreakingNews #RoadSafety
1
80
बीकानेर | पीबीएम अस्पताल में देर रात हंगामे के बाद विवाद गहरा गया। मरीज के परिजनों पर महिला रेजिडेंट डॉक्टर से कथित मारपीट का आरोप लगा है। घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज कार्य बहिष्कार कर दिया। रेजिडेंट्स आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। #Bikaner #PBMHospital #ResidentDoctors
1
2
5
411
राजस्थान में तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है। बीजेपी मंत्री की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए काफिले की गाड़ी में AC चला लिया। लेकिन मंत्री ने उसे सबके सामने फटकार लगा दी। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं — जो नेता खुद कई AC में रहते हैं, क्या उन्हें जवानों की तकलीफ महसूस नहीं होती? @PoliceRajasthan @BJP4Rajasthan
1
74
45 डिग्री की भीषण गर्मी में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बीकानेर की ऐतिहासिक 'सांचू पोस्ट' का दौरा किया। शाह सांचू पोस्ट पर जाने वाले देश के पहले गृह मंत्री बन गए हैं। ​इस दौरे पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए गृह मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए: 🔹 अगले 6 महीने में बॉर्डर पर लगेगा एंटी-ड्रोन सिस्टम। 🔹 ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर होगी सख्त कार्रवाई। 🔹 बॉर्डर से लगे 50 KM के दायरे में अवैध निर्माण और जनसंख्या बदलाव पर पैनी नजर रखने के निर्देश। 🔹 'वाइब्रेंट विलेज योजना' के तहत 184 सरहदी गांवों को सड़क और 4G नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। ​पूरी रिपोर्ट और इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें! @AmitShah @BSF_India @BhajanlalBjp @BJP4India
1
53
संवारा जा रहा बीकानेर शहर, स्थानीय लोग बोले - ऐसे ही आते रहें केन्द्रीय मंत्री-मुख्यमंत्री ! केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बीकानेर दौरे के चलते शहर में सभी एजेंसियां चौकस हो गई है. गृह मंत्री शाह के साथ-साथ मुख्यमंत्री, कई मंत्री सहित क्षेत्र के तमाम नेता भी बीकानेर पहुंचने वाले हैं. इसी के चलते बीकानेर शहर को प्रशासन संवारने में लगा है. शहर के मुख्य मार्गों पर सड़कों पर पैचवर्क किया जा रहा है. रंग रोगन कर दिवारों को निखारने का काम भी चल रहा है. इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइट्स को भी धड़ाधड़ बदला जा रहा है. भले ही इन सभी समस्याओं की शिकायत यहां की आम जनता कई दिनों से कर रही थी. अब गृह मंत्री शाह और राजस्थान सरकार के बीकानेर आगमन के चलते पूरे शहर को एक व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. पूरे शहर में पिछले दो दिनों से लगातार सफाई अभियान चलाकर साफ-सुथरा किया जा रहा है. गड्डे भरे जा रहे हैं. जिस मार्ग से गृह मंत्री का काफिला जाने वाला है उसे प्रशासन रंग-रोगन करने के अलावा पेड़-पौधों की हरियाली से भी सजाने का प्रयास में जुटा है. वहीं गृह मंत्री के रूट को लेकर भी शहर में यातायात व्यवस्था बदली गई है. इन सबके बीच बीकानेर वासी सोशल मीडिया पर शहर को संवारने के वीडियो और फोटोज वायरल कर कह रहे हैं कि गृह मंत्री के दौरे पर ही सही शहर के हालात तो सुधरे. टूटी सड़कों, गड्डों, बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़ांध मारते जगह-जगह कचरे के ढेर जैसी समस्याओं पर दो दिनों में ही प्रशासन ने कार्रवाई कर डाली. कई लोग बोले - ऐसे ही हर 3 महीने बाद केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित वीआईपी दौरा हो तो वाकई आपणा बीकाणा, स्वच्छ बीकाणा दिखता रहे. सोशल मीडिया पर बीकानेर को संवारने के फोटो-वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. (तीर्थराज बरसलपुर) #bikanernews #AmitShah #homeministervisit #HomeMinister #बीकानेर #अमित_शाह #bikaner @BikanerDm @kunwarraghav @BikanerW @VinoBhojak @MayankPatadia
1
4
101
बदमाशों में बीकानेर पुलिस के “ऑपरेशन नीलकंठ” का खौफ, 47 इनामी सहित 118 को धरा ! बीकानेर पुलिस की ओर से एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में नशाखोरों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस सबसे बड़े अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. पहली बार इतने कम समय में इनामी तस्करों सहित बड़ी संख्या में गिरफ़्तारी की गई है. एसपी मृदुल कच्छावा का “ऑपरेशन नीलकंठ” तस्करों और बदमाशों पर बड़ा प्रहार साबित हो रहा है. अभियान के तहत बीकानेर पुलिस द्वारा बदमाशों के अवैध कब्जों और आलीशान इमारतों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है. बीकानेर पुलिस ने अभियान के तहत बीते एक मार्च से 25 मई तक 47 इनामी बदमाश गिरफ्तार किये हैं. जिसमें 30 हजार रुपये तक के इनामी अपराधी भी शामिल है. इसके अलावा 118 तस्कर और अपराधियों को धरा है. “ऑपरेशन नीलकंठ” से नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. 8 अप्रैल से 24 मई तक NDPS एक्ट में 91 बड़े प्रकरण दर्ज किये गए हैं. जिसमें 329 किलो से ज्यादा अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया गया है. वहीं 13 किलो से अधिक हेरोइन की भी बरामदगी की गई है. साथ ही 7 किलो से अधिक अफीम, 76.42 ग्राम MD और 18.44 ग्राम MDMS जब्त की गई है. इसके अलावा पुलिस ने 22,680 नशीली गोलियों की भी खेंप पकड़ील है. नशे का कारोबार चलाने वालों से बीकानेर पुलिस ने 12 लाख 96 हजार से ज्यादा की नकदी भी जब्त करने के साथ कार-स्कॉर्पियो समेत 29 वाहन भी कब्जे में लिये हैं. जिसमें 10 कार, 11 बाइक, 5 स्कॉर्पियो शामिल है. एसपी मृदुल कच्छावा के “ऑपरेशन नीलकंठ” की आमजन सराहना कर रहा है तो वहीं यह अभियान बदमाशों में खौफ बना हुआ है. (तीर्थराज बरसलपुर) #bikanernews #bikanerpolice #OperationNeelkanth #bikaner #ऑपरेशन_नीलकंठ #बीकानेर #बीकानेर_पुलिस #ipsmridulkachhawa @ips_mridul @Bikaner_Police @IgpBikaner @PoliceRajasthan #smuggling
1
28
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीकानेर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास और अंशुमान सिंह भाटी ने भी स्वागत किया। इसके अलावा CS वी. श्रीनिवास, DGP राजीव शर्मा, प्रभारी सचिव हेमंत गेरा, DC विश्राम मीणा, IG ओमप्रकाश, कलेक्टर निशांत जैन और SP मृदुल कच्छावा भी मौजूद रहे।
47