दिल्ली की जीवनरेखा यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए दिल्ली सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 14 जून को यमुना के प्रमुख घाटों पर मेगा क्लीनिंग ड्राइव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, स्वयंसेवी संगठन एवं सामाजिक संस्थाएँ सहभागिता करेंगी।
आइए, इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें और यमुना को उसके गौरवपूर्ण स्वरूप में लौटाने के संकल्प को मजबूत करें। आप भी अपना अमूल्य योगदान दें और स्वच्छ, निर्मल यमुना के इस अभियान से जुड़ें।