रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को ओवरऑल चैंपियनशिप का गौरव दिलाया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कठोर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रेरणादायक परिणाम है।
मध्यप्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल प्रदेश का मान बढ़ाया बल्कि देशभर में अपनी प्रतिभा का भी लोहा मनवाया।
इस सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।