अक्सर लोग तब निवेश करते हैं जब किसी सेक्टर, थीम या कंपनी की कहानी बाज़ार में जमकर बिक रही होती है। हर तरफ उसकी चर्चा होती है, मीडिया उसकी बात कर रहा होता है, ब्रोकर रिपोर्ट्स आ रही होती हैं और लोग भविष्य के सुनहरे सपने देख रहे होते हैं।
लेकिन बहुत कम लोग यह देखने की कोशिश करते हैं कि उस कहानी के लोकप्रिय होने से पहले किसने उस पर दांव लगाया था और कितना बड़ा पैसा पहले ही बन चुका है।
याद रखिए—
जब कोई कहानी आम जनता तक पहुंचती है, तब तक कई बार शुरुआती निवेशक वर्षों का सफर तय कर चुके होते हैं।
यदि आप केवल कहानी सुनकर निवेश कर रहे हैं और यह नहीं देख रहे कि प्राइस पहले कितना चल चुका है, वैल्यूएशन कहां पहुंच चुका है और बड़े खिलाड़ियों की स्थिति क्या है, तो आप अक्सर भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं।
बाज़ार में सबसे बड़ा पैसा कहानी सुनने से नहीं, बल्कि कहानी को भीड़ तक पहुंचने से पहले पहचानने में बनता है।
जहां भीड़ सपना खरीद रही होती है, वहां समझदार निवेशक यह देख रहा होता है कि उस सपने से पहले किसने दौलत बनाई और अब कौन किसे माल बेच रहा है।
भीड़ के साथ चलना आसान है, लेकिन असाधारण रिटर्न अक्सर भीड़ से पहले सोचने वालों को मिलते हैं।
कहानी मत खरीदो, कहानी के पीछे का सच समझो।
जय केदार।