ALT होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों विशेषकर खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति ,रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, बेसन, मैदा आदि की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जाने हेतु आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी महोदय मेरठ के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य ।।मेरठ श्री दीपक सिंह के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेरठ श्री शिव कुमार मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मेरठ की विभिन्न टीमों द्वारा दिनांक 20.03.2024को जनपद में सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए जिनका विवरण इस प्रकार है प्रधान डेरी कैथवाडी से पनीर का एक नमूना, गढ़वाल पनीर व मावा भंडार रोहटा से मावा का एक नमूना, गोयल ट्रेडर्स मीरपुर से बेसन का एक नमूना, सत्कार बेकर्स रोहटा रसूलपुर से बर्फी तथा मावा का एक-एक नमूना, श्री जी नमकीन सरधना से मूंग दाल नमकीन का एक नमूना, सैफी बेकरी मोहम्मदपुर से मैदा का एक नमूना, सागर चाउमिन फैक्ट्री से मैदा का