कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष श्री रूपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल, रेडक्रॉस ब्लड सेंटर रायपुर के प्रभारी डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय।
विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर हम सब संकल्प लें कि स्वयं भी रक्तदान करेंगे और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित और जागरूक करेंगे
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, यशस्वी एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। राष्ट्र निर्माण, आर्थिक विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में आपका योगदान निरंतर प्रेरणादायी बना रहे।
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में शामिल हुए..
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त डॉक्युमेंट्री फिल्मों छत्तीसगढ़ के भीम दाऊ चिंताराम, हैप्पी बर्थडे और स्क्रीन के निर्माता-निर्देशकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संस्कृति विभाग के संचालक श्री संजय कन्नौजे ने दिया।
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक मनोज वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, डॉक्युमेंट्री फिल्मों के निर्माता-निर्देशक कलाकार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
अर्जुन पुरस्कार एवं पद्मश्री से सम्मानित, विश्वविख्यात निशानेबाज और प्रख्यात प्रशिक्षक श्री जसपाल राणा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
उनका निधन भारतीय खेल जगत, विशेषकर निशानेबाजी के क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, समर्पण और मार्गदर्शन से उन्होंने भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं उनके प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में शिक्षाविद और लेखिका डॉ. दीपा दास ने सौजन्य भेंट कर स्वरचित छत्तीसगढ़ लोक विद्या आधारित करियर कार्ड पुस्तक की प्रति भेंट की।