आज India Habitat Centre में Microsoft द्वारा आयोजित
#MicrosoftElevate कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दिल्ली के सरकारी एवं CM SHRI विद्यालयों से आए प्राचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को संबोधित करने का अवसर मिला।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व में भारत का शिक्षा क्षेत्र एक व्यापक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है जहाँ शिक्षा गुणवत्ता, नवाचार और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित हो रही है। NEP 2020 से लेकर डिजिटल लर्निंग, AI आधारित शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट तक आज भारत नई शैक्षणिक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
#AI और डिजिटल तकनीक ने शिक्षा को अधिक व्यक्तिगत, समावेशी और प्रभावी बनाने की नई संभावनाएँ खोली हैं। विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों और Tier-2, Tier-3 क्षेत्रों तक तकनीक आधारित शिक्षण पहुँचाना
#ViksitBharat की मजबूत नींव तैयार करेगा क्योंकि जब तकनीक और शिक्षा साथ आगे बढ़ते हैं, तब केवल कक्षाएँ नहीं बदलतीं पूरी पीढ़ियों का भविष्य बदलता है।
#Microsoft की
#MicrosoftElevate जैसी पहलें इसी परिवर्तन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही हैं।
@BJP4India @BJP4Delhi