ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर इंडिया गेट पर आयोजित शौर्य कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन किया।
इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री
@rajnathsingh जी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान जी, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह जी एवं उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व में देश ने ठान लिया है कि आतंकवाद को घर में घुसकर करारा जवाब दिया जाएगा और भारत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। यह नया भारत है, जो न भूलता है, न रुकता है, और न ही किसी के सामने झुकता है।
ऑपरेशन सिंदूर उसी अडिग संकल्प, उसी निर्णायक नेतृत्व और उसी राष्ट्रभाव की अमर गाथा है, जिसने आतंकवाद को करारा जवाब दिया।
कार्यक्रम में भजन गायक श्री अनूप जलोटा जी, श्री मनोज मुंतशिर जी, हर्षदीप कौर जी एवं श्री कैलाश खेर जी ने अपनी प्रस्तुति से ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को जीवंत किया।
@anupjalota
@manojmuntashir
@HarshdeepKaur
@Kailashkher
#OperationSindoor