खुल्लम खुल्ला लूट चल रही है ...
उत्तर प्रदेश –
जिला फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की तिजोरी से सोने के 96 पैकेट गायब हो गए हैं। लोगों ने सोना गिरवीं रखकर कैश लोन लिया था। कर्मचारी दिलीप कुमार पर तिजोरी की चाभी रहती थी। 27 मई से वह ड्यूटी पर नहीं आया। संदेह होने पर डुप्लीकेट चाभी से तिजोरी खोली गई तो यह राज खुला। पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर संदीप यादव, स्टाफ अधिकारी दिलीप, नरेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की।