सड़क चौड़ी होनी चाहिए, लेकिन क्या विकास के नाम पर वर्षों पुराने पेड़ों की बलि जरूरी है?
आरा-छपरा फोर लेन पर पेड़ काटे जा रहे हैं और उनकी जगह छोटे पौधे लगाए जा रहे हैं। क्या इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान की भरपाई हो पाएगी?
मनीष कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट।
#ManishKashyap#SaveTrees#Environment#BiharNews#GroundReport#ViralVideo#TrendingNow
बिहार में 11 साल के लंबे संघर्ष के बाद बना बक्सर का यह आरओबी (ओवरब्रिज) उद्घाटन से पहले ही अपनी बदहाली की गवाही दे रहा है! कहीं से सीमेंट टूट रहा है, तो कहीं से दरारें साफ दिख रही हैं। सिस्टम इसे "छोटी सी गलती" बता रहा है। क्या जनता की जान की कोई कीमत नहीं है? इस पर तुरंत जांच होनी चाहिए!
#BiharNews#BuxarBridge#BiharBridge#CorruptionInBihar#ManishKashyap#SachTalks#NitishKumar
"वही आप ही तो ज्ञानी हैं, हम लोग तो अज्ञानी हैं!"
बिहार में पुल निर्माण की गड़बड़ीबपर जब सन ऑफ बिहार मनीष कश्यप ने ऑन-कैमरा इंजीनियर की क्लास लगा दी। देखिए ग्राउंड जीरो से सिस्टम की हकीकत को उजागर करती यह रिपोर्ट।
#ManishKasyap#BiharNews#SonOfBihar#Corruption
पटना के बोरिंग रोड का चर्चित गड्ढा तो भर दिया गया, लेकिन सवाल सिर्फ एक गड्ढे का नहीं है।
बिहार की न जाने कितनी सड़कें आज भी ऐसे गड्ढों और बदहाल निर्माण की कहानी बयां कर रही हैं। अगर राजधानी की सड़क का यह हाल है, तो बाकी जिलों की स्थिति कैसी होगी?
मनीष कश्यप ने मौके से वही सवाल उठाया जो हर आम नागरिक के मन में है।
#ManishKashyap#PatnaNews#BiharNews#BiharRoads#BoringRoad
बक्सर फ्लाईओवर 96 घंटे में कैसे टूट गया? ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान मनीष कश्यप ने इंजीनियरों से सीधे सवाल पूछे, लेकिन जवाब देने के बजाय बहानों की लंबी सूची सामने आ गई। आखिर इतने कम समय में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त कैसे हुआ? जनता जवाब मांग रही है।
#ManishKashyap#BuxarFlyover#BiharNews#GroundReport
जब तक हम दूसरों के साथ हो रहे अन्याय पर चुप रहेंगे, तब तक सिस्टम और बाहुबली हमें ऐसे ही कुचलते रहेंगे। आज आवाज़ नहीं उठाई, तो कल आपकी बारी होगी!
#ManishKashyap#Trending#ViralVideo#Bihar#XReels
यह है बिहार के विकास की असली तस्वीर! मधुबनी रोड की इस बदहाली को देखिए, जहाँ जनता रोज अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार और प्रशासन आंखें मूंदकर सोए हैं। क्या इस सड़क की सुध लेने कोई आएगा या सिर्फ चुनाव में ही वादे किए जाएंगे?
#ManishKashyap#BiharNews#MadhubaniRoad#BiharDevelopment#SystemFailure