जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत ने उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई दे दी है। लखनऊ से इंडिगो की पहली फ्लाइट 6E-2278 के सफलतापूर्वक पहुंचने के साथ ही यह बहुप्रतीक्षित परियोजना हकीकत बन गई। यह केवल एक उड़ान नहीं, बल्कि नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।