पाँकी वासियों का सेवक, जनता का सिपाही | Member of Legislative Assembly from Panki Vidhan Sabha, Jharkhand | Bhartiya Janta Party 🚩 | Facebook 🔗 /sbmehtamla

Joined November 2019
Photos and videos
अमृतकाल के सारथी, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने पर अनंत शुभकामनाएं! 🇮🇳✨ 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री जी का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान, संपूर्ण देशवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है। इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। यह सर्वोच्च सम्मान उसी तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन है, जिसने करोड़ों देशवासियों को 'विकसित भारत' के महान स्वप्न से जोड़ा है। राष्ट्रसेवा को समर्पित आपकी यह अविराम साधना भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं निरंतर लिखती रहे, यही ईश्वर से मंगलकामना है। वन्दे मातरम! 🙏 Narendra Modi BJP Jharkhand @bjp4india #LongestServingElectedPMModi #NarendraModi #PMModi #NewIndia #ViksitBharat #PrideOfIndia #PankiAssembly #Palamu #Jharkhand
13
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांकी प्रखंड के ग्राम चंद्रपुर निवासी आदरणीय श्री अनिरुद्ध प्रजापति जी हाल ही में चारधाम यात्रा के अंतर्गत बाबा केदारनाथ धाम, बागेश्वर धाम, माता गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की पावन यात्रा कर सकुशल अपने घर लौटे हैं। इस पावन आगमन के उपरांत उनके गृह आवास पर भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा का भव्य आयोजन किया गया था। सत्यनारायण भगवान की कथा एवं महाप्रसाद ग्रहण करने के इस आत्मीय आमंत्रण पर आज उनके निवास स्थान पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहाँ प्रभू का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित स्थानीय देवतुल्य ग्रामीणों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर जो आत्मीय और जोरदार स्वागत किया गया, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, समाजसेवी कमेश यादव, कार्तिक सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण साथी उपस्थित रहे। ॐ नमो नारायण! 🙏 #PankiAssembly #CharDhamYatra #Kedarnath #BageshwarDham #Gangotri #Yamunotri #SatyanarayanKatha #SocialConnect #Palamu #Jharkhand #JanSeva
1
47
आज झारखंड की पावन धरा पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Nitin Nabin जी के आगमन पर उनसे आत्मीय मुलाकात हुई और उनका भव्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ! आपके कुशल मार्गदर्शन और ओजस्वी नेतृत्व से सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम सभी पूरी निष्ठा के साथ झारखंड में सुशासन और विकास के संकल्प को सिद्ध करने के लिए निरंतर तत्पर हैं। #NitinNabin #BJPJharkhand #Welcome #Johar #PankiAssembly #Palamu #Jharkhand #JanSeva #SocialConnect
39
प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और संपूर्ण जीव-जगत के कल्याण को समर्पित 'विश्व पर्यावरण दिवस' की समस्त देशवासियों एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ✨🌱 पर्यावरण का संतुलन ही हमारे सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव है। आइए, आज के इस विशेष अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे, बल्कि अपनी भावी पीढ़ी के लिए जल, जंगल और जमीन को सहेजने व प्रदूषण मुक्त समाज बनाने में अपनी सक्रिय जिम्मेदारी निभाएंगे। "एक पेड़, राष्ट्र के नाम - पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प।" 🌍🌳 आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता (विधायक, 75 पांकी) #WorldEnvironmentDay #EnvironmentDay #SaveEarth #GoGreen #PlantTrees #Panki #Palamu #DrShashiBhushanMehta #Jharkhand
2
25
आज सतबरवा प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी (ग्राम बारी निवासी) के पूजनीय पिताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दुखद घड़ी में उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अत्यंत कठिन समय में शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें और इस गहरे वज्रपात को सहन करने की शक्ति शोक संतप्त परिवार को दें। ॐ शांति! 🙏 आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता (विधायक, 75 पांकी) #Condolence #Satbarwa #Panki #Palamu #Jharkhand #OmShanti #DrShashiBhushanMehta #SocialConnect
2
34
भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, आधुनिक भारत के जनक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सती प्रथा जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन, महिला अधिकारों की रक्षा और समाज में शिक्षा व चेतना के प्रसार के लिए किया गया उनका संघर्ष और अतुलनीय योगदान देश हमेशा याद रखेगा। उनके प्रगतिशील विचार और सामाजिक समरसता का संदेश हमें सदैव एक रूढ़िमुक्त और सशक्त समाज निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे। आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता (विधायक, 75 पांकी) #RajaRamMohanRoy #RajaRamMohanRoyJayanti #SocialReformer #Tribute #Inspiration #Panki #Palamu #DrShashiBhushanMehta #Jharkhand
43
न्याय के देवता, कर्मफल दाता भगवान श्री शनिदेव जी के प्राकट्य उत्सव "शनि जयंती" की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 🔱🙏 भगवान शनिदेव जी से प्रार्थना है कि वे आप सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें, समस्त कष्टों व बाधाओं का निवारण करें और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली प्रदान करें। ॐ शं शनैश्चराय नमः! आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता (विधायक, 75 पांकी) #ShaniJayanti #ShaniDev #Festival #Greetings #Panki #Palamu #DrShashiBhushanMehta #Jharkhand #JaiShaniDev
1
55
सावधानी, स्वच्छता, सजगता और समय पर उपचार से डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े संकट का कारण बन सकती है, इसलिए अवेयरनेस ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। आइए, आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने घर, आसपास और समाज को स्वच्छ रखेंगे, कूलरों, गमलों या किसी भी खुले बर्तन में जलभराव नहीं होने देंगे और मच्छरों के पनपने के स्रोतों को पूरी तरह नष्ट करेंगे। सजग रहें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार व समाज को स्वस्थ रखें। आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता (विधायक, 75 पांकी) #NationalDengueDay #DengueAwareness #SwachhBharat #HealthFirst #Panki #Palamu #DrShashiBhushanMehta #Jharkhand #StaySafe
33
प्राकृतिक वैभव, अलौकिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अलंकृत सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर वहां के सभी निवासियों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि शांति और सामाजिक सौहार्द का यह पावन प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के नए शिखरों को छूता रहे। आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता (विधायक, पांकी) #SikkimStatehoodDay #Sikkim #FoundationDay #NorthEastIndia #Greetings #DrShashiBhushanMehta #Panki #Palamu #Jharkhand
23
असम में प्रचंड बहुमत के साथ जनविश्वास प्राप्त करने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक जीत आपके सशक्त नेतृत्व और जन-कल्याण के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ। आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता Himanta Biswa Sarma #HimantaBiswaSarma #AssamVictory #BJP #Panki #Palamu #DrShashiBhushanMehta #Jharkhand #JanVishwas
1
46
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं लोकप्रिय राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु रहें और जनसेवा के प्रति आपका अटूट समर्पण देश व समाज को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जाए। आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता Manohar Lal #ManoharLalKhattar #BirthdayWishes #Panki #Palamu #DrShashiBhushanMehta #BJPIndia
26
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के इन ऐतिहासिक परिणामों ने आज एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर आदरणीय Suvendu Adhikari जी ने ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब तुष्टीकरण और अराजकता को पूरी तरह नकार चुकी है। भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party (BJP) ने बंगाल में पहली बार 206 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाकर एक अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है, जो इस बात का प्रतीक है कि बंगाल की जनता अब केवल विकास और राष्ट्रवाद के साथ है। यह शानदार जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ओजस्वी नेतृत्व और 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति पर बंगाल के जन-जन की अटूट मुहर है। इस प्रचंड विजय के लिए मैं पश्चिम बंगाल के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता को हृदय से बधाई देता हूँ। अब बंगाल में डर और आतंक का दौर समाप्त होगा और खुशहाली व उन्नति का एक नया सूर्योदय होगा। जय श्री राम! जय हिंद, जय भाजपा! आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता (विधायक, पांकी) #WestBengalResults #BJPVictory #SuvenduAdhikari #ModiMagic #BengalElections2026 #DrShashiBhushanMehta #Panki #Jharkhand #JaiShreeRam
2
27
जलियांवाला बाग के अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳 आज का दिन उस अमानवीय कृत्य की याद दिलाता है जिसने पूरे देश के सोए हुए स्वाभिमान को जगा दिया था। मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन निहत्थे वीर शहीदों का ऋण यह देश कभी नहीं चुका पाएगा।
2
33
Kushwaha Dr. Shashi Bhushan Mehta(Modi Ka Parivar) retweeted
This is an outstanding speech by the Home Minister, Shri Amit Shah Ji, filled with important facts, historical context and the efforts of our Government in the last decade. For decades, the retrograde Maoist ideology had an adverse impact on the development of several regions. Left Wing Extremism has ruined the future of countless youngsters. In the last decade, our Government has worked towards uprooting this menace and at the same time ensuring the fruits of development reach areas affected by Naxalism. We will keep focusing on furthering good governance and ensuring peace and prosperity for all.
Speaking in the Lok Sabha on India’s Decisive Fight Against Naxalism, under the Leadership of PM Shri @narendramodi Ji. x.com/i/broadcasts/1nxnRYOqg…
1,218
7,729
30,433
1,570,603
धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक, प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को मंगलकामनाएं।
1
27
मैंने झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफान अंसारी जी से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। #HealthScamExposed #PankiVikas #PalamuHealth #JharkhandGovernment #AntiCorruption #KushwahaShashiBhushanMehta #VoiceOfPanki #Ranchi #Palamu
1
42
"जल है तो कल है।" विश्व जल दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर पानी की एक-एक बूंद बचाने और जल स्रोतों को संरक्षित करने का संकल्प लें। 🌍🌿 आपका सेवक, डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता #WorldWaterDay #SaveWater #Panki #KushwahaShashiBhushanMehta
2
44
समस्त प्रदेशवासियों एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता को हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर और विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
2
24
वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर समस्त राजस्थान वासियों एवं प्रदेश के प्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
2
22