Moneycontrol न्यूज़ अब हिंदी में

Joined August 2019
119,863 Photos and videos
#PrinceYadav: पटना के मशहूर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह मौत की खबर रौशन आनंद और खान सर के बीच चल रहे विवाद के बीच सामने आई है... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #KhanSir #coachingcontroversy #raushananand #moneycontrolHindi
66
#MarketsWithMC: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जून के पहले 2 हफ्तों में भारतीय शेयर बाजार से 62,853 करोड़ रुपये से अधिक निकाले हैं। किन कारणों से FPI सेलर बने हुए हैं, एक्सपर्ट्स का क्या मानना है, जानिए... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #Sharemarket #Stockmarket #Sensex #Nifty #MoneycontrolHindi
29
#Watch: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी के दशमेश घाट पर 'यमुना रिवरफ्रंट क्लीनलिनेस कैंपेन 2026' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बता दें कि यह सफाई अभियान दिल्ली सरकार की ओर से 28 घाटों पर आयोजित किया जा रहा है।यमुना घाट पर श्रमदान करते हुए रेखा गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएं और नदी को प्रदूषण मुक्त रखने में अपना योगदान दें। #rekhaGupta #Delhi #yamunariver #MoneycontrolHindi
26
Petrol-Diesel Price: देश में आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी ने पहले ही रसोई का बजट बिगाड़ रखा है। इस बीच, क्या आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें और बढ़ेंगी? इस बड़े सवाल पर केंद्र सरकार की तरफ से एक अहम बयान सामने आया है पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #PetrolPrice #DieselPrice #LatestNews #MoneycontrolHindi
73
#DehradunHatyakand: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद भारी बवाल मच गया है। जिस युवक की हत्या हुई है उसकी पहचान बीजेपी नेता विनोद कश्यप के तौर पर हुई है। देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #Crimenews #uttarakhand #LatestNews #MoneycontrolHindi
66
#MarketsWithMC: सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ और कौन सी 2 कंपनियों ने नुकसान झेला, जानिए... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #Sharemarket #Stockmarket #Sensex #Nifty #MarketCap #MoneycontrolHindi
1
69
#MarketsWithMC: NSE के IPO का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस दिशा में अगले सप्ताह गुड न्यूज मिल सकती है क्योंकि खबर है कि एक्सचेंज IPO के लिए ड्राफ्ट जमा कर सकता है। पढ़ें डिटेल... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #NSE #IPONews #IPO #Sharemarket #Stockmarket #MoneycontrolHindi
5
154
#USIranWar: अमेरिका और ईरान के बीच आज एक बड़ी डील होने वाली है। इसी के साथ महीनों से जारी भीषण सैन्य टकराव आज खत्म हो सकता है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस महाडील के साइन होने के बाद आखिर क्या-क्या बदलाव होंगे और इसे जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/world… #Iranwar #America #Trump #MoneycontrolHindi
1
151
#Watch: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हो गए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एफआईआर कराने का निर्देश दिया है। #AkhileshYadav #AditiYadav #CMyogi #Samajwadiparty #MoneycontrolHindi
75
#Watch: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर एक्साइज भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब ट्रेनों की देरी और भारी भीड़ के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचने की चिंता होने लगी. बड़ी संख्या में छात्र स्टेशन पर जमा थे और उनका आरोप था कि पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था नहीं होने की वजह से उनका भविष्य दांव पर लग सकता है. इसी नाराजगी के बीच कई छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर आए और ट्रेनों को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और स्टेशन पर जमकर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ हुई. एग्जाम स्पेशल ट्रेन समेत कई रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस पर भी पथराव किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया. #Bihar #PatliputraStation #RailwayNews #BiharPolice #RecruitmentExam #MoneycontrolHindi
113
#London: पश्चिम लंदन के साउथहॉल में चाकू से हमला करके 26 वर्षीय भारतीय मूल के युवक की हत्या कर दी गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि नॉर्थ रोड पर डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास गुरभेज सिंह को चाकू मारा गया। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/world… #Murder #CrimeNews #LatestNews #MoneycontrolHindi
79
#petroldiesel: सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल पंपों से डीजल खरीद पर रोक लगा दी है। साथ ही खुदरा बिक्री केंद्रों से प्रति ग्राहक या वाहन प्रतिदिन अधिकतम 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा तय की है। सरकार के नए फैसले से अस्पतालों, IT पार्क्स, डेटा सेंटर्स और औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ गई है। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #DataCenter #hospitals #LatestNews #MoneycontrolHindi
146
#petroldiesel: सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल पंपों से डीजल खरीद पर रोक लगा दी है। साथ ही खुदरा बिक्री केंद्रों से प्रति ग्राहक या वाहन प्रतिदिन अधिकतम 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा तय की है। सरकार के नए फैसले से अस्पतालों, IT पार्क्स, डेटा सेंटर्स और औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ गई है। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #DataCenter #hospitals #LatestNews #MoneycontrolHindi
4
151
#solarpanel: देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है और इसके साथ ही हर घर में एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ गया है। नतीजा यह है कि हर महीने आने वाला बिजली का बिल आम जनता के बजट को बिगाड़ रहा है। अगर आप भी इस महंगे बिजली बिल से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। जानिए आखिर जून में ही लगवाना क्यों है बेस्ट पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #HeatWave #pmsuryagharyojana #LatestNews #MoneycontrolHindi
3
198
#Indianseafarerdies: ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार 13 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉम X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि मृतक की पहचान निशांत उर्थनाथन के रूप में की गई है... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #oman #LatestNews #MoneycontrolHindi
98
#USIranWar: अमेरिका और ईरान के बीच आज होने वाली ऐतिहासिक 'डील' को लेकर जहां एक तरफ पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद ईरान के भीतर ही इस समझौते को लेकर भीषण विद्रोह जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ईरान के कई बड़े शहरों में कट्टरपंथियों ने सड़कों पर उतरकर इस शांति समझौते का उग्र विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ पर फूटा है पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/world… #Iranwar #America #Trump #MoneycontrolHindi
1
7
299