Joined March 2010
149,479 Photos and videos
भाजपा विधायक मंगल पांडे ने TMC में फूट पर कहा, "ममता बनर्जी ने अपने नेतृत्व में पार्टी के लोगों के साथ जैसा किया, वैसा आज उनकी पार्टी के लोग उनके साथ कर रहे हैं।" #MangalPandey #TMC #MamataBanerjee #WestBengalPolitics
14
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दत्तात्रेय होसबाले के पाकिस्तान से बातचीत संबंधी बयान का बचाव किए जाने पर कहा, "मेरे विचार से यह ठीक बात है। पाकिस्तान के सभी लोग अपनी सरकार की नीतियों से सहमत हों, ऐसा नहीं है। मैं स्वयं एक बार पाकिस्तान गया था और मैंने देखा कि वहां के कई लोग अपनी सरकार से निराश हैं। वहां की सरकार पर अक्सर अमीर और सामंती वर्ग के प्रभाव की बात कही जाती है। पाकिस्तान में भी ऐसे लोग हैं जो भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती चाहते हैं। भारत में भी ऐसे लोग हैं। यदि आरएसएस इस प्रकार का रुख अपनाती है, तो मैं उसका स्वागत करूंगा।" #HussainDalwai #MohanBhagwat #IndiaPakistan #PoliticalReaction
1
1
47
देहरादून, उत्तराखंड: पानी के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सहसपुर के बैरागीवाला में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने वाले आरोपी के घर पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। कल देर रात पानी से जुड़े विवाद को लेकर सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई थी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। #Dehradun #Uttarakhand #Sahaspur #PoliceAction
67
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने उद्धव ठाकरे द्वारा पार्टी सांसदों की बैठक बुलाए जाने पर कहा, "ऐसा कोई नियम बना है कि हमारी पार्टी के प्रमुख सांसदों की बैठक नहीं बुला सकते?कौन डर रहा है? यह रेगुलर मीटिंग है, हर महीने में एक मीटिंग होती है। विधायक और सांसद एक साथ आते हैं। हमारे 9 सांसद हैं, उन्हें उद्धव जी ने बुलाया है। उनसे बातचीत होगी। जो सांसद यहां नहीं पहुंच पाएंगे, उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। यह एक रेगुलर प्रोसेस है। इसमें कोई नई बात नहीं है। हमारी पार्टी कौन तोड़ेगा? जिस दिन हमारे हाथ में सत्ता आएगी, भाजपा नहीं बचेगी। टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी। घर से बाहर नहीं निकलेंगे।" #SanjayRaut #UddhavThackeray #ShivSenaUBT #MaharashtraPolitics
2
69
शिवसेना UBT आनंद दुबे ने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के कुछ सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की खबरों पर कहा, "2024 से ही हलचल मची हुई है कि हमारी पार्टी के कुछ सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना या भाजपा में जाने वाले हैं। आपके(भाजपा) पास पूर्ण बहुमत की सरकार है लेकिन आपका पेट क्यों नहीं भरता है? आप कितनी पार्टियों को तोड़ेंगे? आप विकास के विषयों पर काम कीजिए। आप अपना काम करेंगे और हम अपना काम करेंगे... पार्टी तोड़कर, मरोड़कर यह कौन सी राजनीति है? हम आपके लिए भी प्रार्थना करेंगे कि भगवान आपको सद्बुद्धि दें। #AnandDubey #ShivSenaUBT #UddhavThackeray #PoliticalStatement
1
4
138
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "छात्र और नौजवान इस देश के भविष्य हैं। लेकिन हाल ही के वर्षों में जिस तरह से विपक्ष के उकसावे का शिकार नौजवान बन रहे हैं, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो समय परीक्षाओं की तैयारी, स्पर्धा में बेहतर नतीजे लाने की दिशा में मेहनत करने में जाना चाहिए, उस समय ऐसी कार्रवाईयों में छात्रों का एक समूह उलझता जा रहा है। ये बहुत चिंताजनक है और इस प्रवृत्ति को नियंत्रित किए जाने की आवश्यकता है।" #RajivRanjanPrasad #JDU #StudentProtest #PoliticalReaction
1
2
5
151
TMC सांसद सौगत रॉय को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, "अच्छा ही है। पार्टी के संकट के समय पार्टी की कुछ मदद कर सकूं।" #SougataRoy #TMC #WestBengalPolitics
1
10
195
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान): भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने चित्तौड़गढ़ किले के संरक्षित क्षेत्र में 209 से ज़्यादा रिहायशी और व्यावसायिक अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की। #ChittorgarhFort #ASI #HeritageConservation #Rajasthan
1
6
202
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने टीएमसी विधायकों सांसदों में पड़ी फूट को लेकर कहा, "हर जगह ऐसा है। सत्ता उनके पास है। लोगों को तकलीफ देने का काम होता है। ईडी जैसी एजेंसियों की धमकी दी जाती है। क्रिमिनल एक्शन लिए जाते हैं। कुछ लोग डरते हैं, इसलिए इधर उधर जाते हैं। यह किसी विचार की बात नहीं, यह लोग स्वार्थ के लिए जा रहे हैं।" #HussainDalwai #TMC #WestBengalPolitics #PoliticalReaction
2
5
260
जालौन(उत्तर प्रदेश): बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज सुबह 8 बजे DCM और डंपर में टक्कर हो गई। DCM में बैठे कुछ मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। #Jalaun #BundelkhandExpressway #RoadAccident #UttarPradesh
1
1
4
334
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने शिवसेना(यूबीटी) सांसदों की बैठक को लेकर कहा, "मुझे नहीं लगता शिवसेना में ऐसा(टीएमसी जैसा) कुछ होगा। वह सांसद शिवसेना के कारण ही चुनकर आए हैं। दूसरी बात यह है कि इंडिया आघाडी के लोगों ने बड़े पैमाने पर मदद की है। कांग्रेस ने तो पूरी तरह मदद की है। ऐसे हालात में अगर वह(सांसद) वहां जाएंगे तो कैसे चलेगा? जिसे पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जाना है तो पहले इस्तीफा दीजिए। उनके टिकट पर चुनकर आएं और फिर जाएं। शिवसेना के सात सांसदों के जाने का जो प्रचार किया जा रहा है, वह मेरे ख्याल से गलत है। कुछ गलतफहमी होगी तो उद्धव जी उनसे बात करके ठीक करेंगे।" #HussainDalwai #ShivSenaUBT #UddhavThackeray #MaharashtraPolitics
2
11
437
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, "झूठे और मनगढ़ंत केस दर्ज करने की बात है तो ऐसा होता रहेगा। इसमें कुछ नई बात नहीं है। भाजपा शुरू से ही ऐसा करती आ रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को बुरी तरह निशाना बनाया है। ठीक वैसे ही जैसे अंग्रेजों के शासन में होता था। अगर आप भाजपा के साथ जुड़ते हैं, तो आपको फ़ंडिंग मिलती है और आपके केस भी खत्म हो जाएंगे। अगर आप भाजपा के साथ नहीं जुड़ते हैं, तो आपको फ़ंडिंग नहीं मिलेगी और आपके केस नहीं हटाए जाएंगे। अगर केस नहीं होता, तो झूठे आरोप लगा दिए जाएंगे और घर ढहा दिए जाएंगे।" #KirtiAzad #TMC #BJP #PoliticalStatement #WestBengalPolitics
1
1
7
370
उत्तराखंड: देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में कल देर शाम पानी को लेकर हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झड़प के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है; आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने पहले आरोपियों के घरों पर पत्थरबाज़ी की और बाद में उनमें से एक घर में आग लगा दी। इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हालात पर नजर रखी जा रही है। #Dehradun #Uttarakhand #Sahaspur #PoliceAction
173
"यमुना तट स्वच्छता अभियान 2026": दिल्ली के 28 घाटों पर एक साथ चला मेगा क्लीनिंग ड्राइव; - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवकों संग किया श्रमदान - ⁠मुख्यमंत्री ने स्वयं गीता कॉलोनी के यमुना तट पर पहुंचकर की सफाई, कहा, जनभागीदारी से ही लौटेगा यमुना का स्वच्छ, निर्मल और अविरल स्वरूप - ⁠यमुना तट स्वच्छता अभियान' में 500 से अधिक सामाजिक-धार्मिक संगठनों के हजारों स्वयंसेवकों ने किया महा-श्रमदान - ⁠"सरकार अपना काम करेगी, लेकिन यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी"
1
1
120
शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर कहा, "यदि इस प्रकार से भड़काऊ भाषण के खिलाफ FIR दर्ज किए जा रहे हैं तो दिल्ली चुनाव के दौरान अनुराग ठाकुर जैसे लोगों ने जिस प्रकार से भड़काऊ भाषण दिए, उनके खिलाफ क्यों नहीं FIR दर्ज हुआ? उत्तर प्रदेश में तो भाजपा के हर नेता इस प्रकार के भाषण देते हैं , उनके खिलाफ क्यों FIR दर्ज नहीं हुआ? ममता बनर्जी एक लड़ने वाली राजनेत्री हैं। उन्हें चारो ओर से घेरकर आप(भाजपा) खत्म करना चाहते हैं लेकिन हम सब उनके साथ हैं। वे FIR से डरने वाली महिला नहीं हैं।" #SanjayRaut #MamataBanerjee #ShivSenaUBT #WestBengalPolitics
3
6
163
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, "झूठे और मनगढ़ंत केस दर्ज करने की बात है तो ऐसा होता रहेगा। इसमें कुछ नई बात नहीं है। भाजपा शुरू से ही ऐसा करती आ रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को बुरी तरह निशाना बनाया है। ठीक वैसे ही जैसे अंग्रेजों के शासन में होता था। अगर आप भाजपा के साथ जुड़ते हैं, तो आपको फ़ंडिंग मिलती है और आपके केस भी खत्म हो जाएंगे। अगर आप भाजपा के साथ नहीं जुड़ते हैं, तो आपको फ़ंडिंग नहीं मिलेगी और आपके केस नहीं हटाए जाएंगे। अगर केस नहीं होता, तो झूठे आरोप लगा दिए जाएंगे और घर ढहा दिए जाएंगे।" #KirtiAzad #TMC #BJP #PoliticalStatement #WestBengalPolitics
1
2
16
486
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "कई संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने यहां पर श्रमदान दिया। हमारे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने भी यहां श्रमदान दिया और सुबह 6 बजे से ही लगातार यहां यमुना नदी की सफाई का काम चल रहा है, सैकड़ों टन कूड़ा यहां से निकाला जा रहा है... आप सोचिए कि घर की पूजन सामग्री यहां विसर्जित करके हम किस भगवान को खुश कर पा रहे हैं? यमुना मां गंदी होंगी तो कोई भी भगवान प्रसन्न नहीं होंगे... यमुना नदी में किसी भी प्रकार का कूड़ा हम न डालें, इस ओर हम सभी को मिलकर काम करना होगा...ये स्वच्छता अभियान लगातार चलने वाला अभियान है। मैं स्वयं समय-समय पर आपको आमंत्रित करती रहूंगी, सरकार पूरी मुस्तैदी से अपना काम करती रहेगी और हम सभी नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।" #RekhaGupta #YamunaCleanup #SwachhDelhi #CleanRiverMission
1
4
182
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 'यमुना रिवरफ्रंट क्लीनलिनेस कैंपेन 2026' के तहत यमुना घाट पर श्रमदान किया। #ParveshVerma #YamunaCleanup #CleanDelhi #SwachhBharat
2
144
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर से जुड़े विवाद के लिए SIT टीम के गठन पर कहा, "अखिलेश यादव ने एक बहुत बड़ी लूट का खुलासा किया है, जो प्रभु श्री राम के मंदिर के चढ़ावे में हेरा-फेरी से संबंधित है। उलाहना करने के काफी दिनों बाद तक न तो सरकार की ओर से कोई बात हुई और न ही ट्रस्ट की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई... ये मामला दबने वाला नहीं है। यह देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा सवाल है। यह मामूली बात नहीं है। इसमें न्यायसंगत तरीके से जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।" #AwadheshPrasad #RamMandir #SamajwadiParty #PoliticalStatement
1
4
18
556
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने TMC में जारी राजनीतिक हलचल पर कहा, "यह 'ऑपरेशन कीचड़' का एक और नया अध्याय है। जहां-जहां भाजपा या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जाता है, वहां ये ऑपरेशन शुरू हो जाता है... अगर इनमें(TMC नेताओं में) से कोई भी ED-CBI से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो जाता है तो सब कुछ ठीक हो जाता है, सारी फाइलें बंद हो जाती हैं। ये महाराष्ट्र में हुआ, ये बंगाल में होता हुआ दिख रहा है और भी कई राज्यों में हमने ये होता हुआ देखा।" #PawanKhera #TMC #BJP #WestBengalPolitics #PoliticalUpdate
1
4
25
496