दरभंगा, चंदनपट्टी का इलाका,, यामाहा का शो रूम..मैनेजर फैज अपने अधीन काम कर रहे उसी इलाके के सोनू पासवान को किसी बड़ी गलती के लिए डांट रहा था.. मैनेजर फैज अहमद जो कि अरब की नौकरी छोड़ दरभंगा में यामाहा के शो रूम में पिछले 3 साल से कार्यरत था। सोनू पासवान से उसकी तू तू मैं मैं इतनी बढ़ गयी कि फैज ने सोनू को नौकरी से हटा दिया..
सोनू इसी खुन्नस में 12 जून 2026 को शाम 4 बजे शो रूम में बेहद खतरनाक इरादे से आता है। देखता है कि फैज नमाज अदा करके लौटा हैं और ऑफिस में कुर्सी पर बैठा है।
सोनू रूम में घुस जाता है मौका देखकर और लोहे के रड से चार पांच बार फैज के सिर पर चेहरे पर वार करता है, जब उसे लगता है कि फैज अभी भी मरा नहीं है तो कैंची से फैज के सीने में चेहरे पर लगातार कई वार करता है। फिर सोनू पासवान फैज की हीं स्कूटी से फरार हो जाता है.. पुलिस आती है सीसीटीवी फुटेज खंगालती है इसी आधार पर सोनू का पीछा करती है और तत्परता दिखाते हुए सोनू को स्कूटी और वेपन के साथ कुछ हीं घंटो में गिरफ्तार कर लेती है।
पुलिस को बधाई। मगर घटना बड़ा खौफनाक है.. सोचने पर विवश करता है.. इंसान को क्या हो रहा है, उसके भीतर क्या चल रहा है,, कहा नहीं जा सकता..