Official account of the Office of Shri @ChouhanShivraj | Minister of Agriculture and Farmers' Welfare and Minister of Rural Development, Government of India |
LIVE: माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा विदिशा के ग्राम बेरखेड़ी जेतू में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) का भूमिपूजन एवं 'खेत बचाओ अभियान' में सहभागिता। x.com/i/broadcasts/1qxoNNEMg…
BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, सतत कृषि, नवाचार और समावेशी विकास पर सार्थक चर्चा हुई।
भारत का मानना है कि खाद्य सुरक्षा, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और किसान कल्याण एक-दूसरे के पूरक हैं। प्राकृतिक एवं जैविक खेती, प्रौद्योगिकी और समावेशी नीतियों के माध्यम से हम एक जलवायु-अनुकूल, सतत और किसान-केंद्रित कृषि व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आइए, BRICS देशों के सहयोग से ऐसा कृषि भविष्य गढ़ें जो सबकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करे और किसानों को सशक्त बनाए।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
#BRICS2026
कृषि कार्य समूह के अंतर्गत भारत खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल कृषि समाधानों तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सुदृढ़, समावेशी एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने से जुड़े विषयों पर सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
#BRICS2026
भारत सरकार और भारत के नागरिकों की ओर से ब्रिक्स के कृषि मंत्रियों की 16वीं बैठक में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
विश्व कल्याण, आपसी सहयोग और साझा समृद्धि भारत की सोच और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा हैं। 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः' के आदर्शों के साथ भारत केवल अपने नहीं, बल्कि सबके कल्याण और साझा समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
यही भावना वैश्विक सहयोग और मानव कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का आधार है।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
#BRICS2026
आज ब्रिक्स देशों से पधारे गणमान्य कृषि मंत्रियों, प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों और बाकी साथियों के साथ स्वच्छतम नगरी इंदौर के मेघदूत पार्क में स्थापित 'ब्रिक्स वाटिका' में पौधरोपण किया। यह पौधा न केवल अपने साथ #BRICS सम्मेलन की स्मृतियों को सहेजे रहेगा, अपितु इस मूल्यवान क्षण को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।
#BRICS2026#OnePlantADay
इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि समूह की बैठक अत्यंत सार्थक रही। इंदौर के स्नेह, प्रेम और आत्मीयता ने सभी प्रतिनिधियों को गदगद कर दिया।
इन स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इंदौर में 'ब्रिक्स वाटिका' स्थापित की गई है। जहाँ सदस्य देशों एवं पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों के साथ मैंने भी पौधरोपण किया। यह वाटिका स्नेह, सद्भाव, मैत्री और प्रेम का प्रतीक बनेगी।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
#BRICS2026
ब्रिक्स देशों के सदस्यों और कंट्री पार्टनर्स के साथ आज कृषि के विविध आयामों पर सार्थक एवं व्यापक चर्चा हुई।
इस दौरान छोटे किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने, कृषि में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान पर विशेष बल दिया गया।
विभिन्न देशों ने अपनी श्रेष्ठ कृषि पद्धतियों और नवाचारों को साझा किया। शोध, तकनीक, नवाचार और कृषि व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। विश्वास है कि यह संवाद किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाने में सहायक होगा।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
#BRICS2026
माँ अहिल्या की पावन धरा इंदौर में BRICS देशों के कृषि मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर कृषि, खाद्य सुरक्षा और सतत कृषि विकास के लिए साझा वैश्विक सहयोग पर सार्थक चर्चा हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में "वसुधैव कुटुंबकम" के मंत्र के साथ वैश्विक साझेदारी पर जोर दिया गया।
छोटे एवं सीमांत किसानों के सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती तथा कृषि क्षेत्र की साझा चुनौतियों के समाधान हेतु सहयोग और समन्वय पर भारत का दृष्टिकोण साझा किया।
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों की समृद्धि के लिए BRICS देशों का यह सहयोग नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
#BRICS2026#BRICSAgriculture
इंदौर में हो रही ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक से पहले पौधरोपण किया।
भारत की सदियों पुरानी परंपरा सिखाती है कि सुखी जीवन का रास्ता समृद्ध खेतों और सुरक्षित पर्यावरण से होकर ही गुजरता है। जब तक हमारी मिट्टी और पर्यावरण सुरक्षित है, तब तक हमारा भविष्य सुरक्षित है।
आइए, आधुनिक कृषि के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को भी मजबूत बनाएं। प्रतिदिन एक पौधा अवश्य लगाएँ।
#OnePlantADay
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की अपील
जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति दायित्व निभाने का भी संकल्प बने। अपने जन्मदिन पर, अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएँ।
#OnePlantADay
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में छत्तीसगढ़ के माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री @vijaysharmacg जी ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने अपनी पत्नी श्रीमती @SadhnaShivraj जी के जन्मदिन पर दिल्ली में पौधा लगाया और वीडियो कॉल पर अपनी शुभकामनाएँ दीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी, श्री @CRPaatil जी और श्री @kishanreddybjp जी ने आज एक साथ कार पूलिंग कर यात्रा की।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज नई दिल्ली में पौधा रोपा।
इस दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रीमती @Raavyasarda जी ने भी केंद्रीय मंत्री जी के साथ पौधरोपण किया।
आप भी धरा को स्वच्छ, सुंदर व समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें, पौधे अवश्य लगाएं।
📞 8929629475 पर मिस्ड कॉल करें और 'शिव वृक्ष मित्र' बनें।
#OnePlantADay