"खान सर को कुछ लोग उनके नाम और धर्म को लेकर निशाना बना रहे हैं, जबकि मेरी समझ से उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की।
इस समय खान सर कई विवादों और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है,
जिसने खान सर के क्लास के दौरान कुछ लड़कियां हनुमान चालीसा की किताब लेकर पहुंचती हैं, उसी समय खान सर ने जब तस्वीर देखी , तो
उन्होंने हनुमान चालीसा अपने हाथ में लेते हैं और कहते हैं कि सभी बच्चों को अपने भविष्य की चिंता होती है,
इसलिए वे भगवान को याद करते हैं और उनसे बुद्धि व सफलता की प्रार्थना करते हैं,
लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें केवल मुस्लिम होने के कारण आलोचना का निशाना बना रहे हैं।
मेरा मानना है कि खान सर ने हमेशा शिक्षा और छात्रों के भविष्य की बात की है,
मैंने उन्हें कभी धर्म के आधार पर लोगों को बांटने या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ बोलते नहीं देखा।"