यह करें वर्षभर स्वस्थ रहें
नीम की १५-२० कोपलें २-३ काली मिर्च के साथ खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए । यह प्रयोग १५-२० दिन करने से वर्षभर चर्मरोग, रक्तविकार और ज्वर आदि रोगों से रक्षा करने की प्रतिरोधक शक्ति पैदा होती है । इसके अलावा कड़वे नीम के फूलों का रस ७ से १५ दिन तक पीने से त्वचा के रोग और मलेरिया जैसे ज्वर से भी बचाव होता है ।