आज पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर निर्देश दिए कि पीड़ितों के प्रति विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।