Joined June 2014
19,023 Photos and videos
भारतीय जनता पार्टी #छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री मितुल कोठारी जी के निर्देश पर जिला #बलरामपुर - #रामानुजगंज सोशल मीडिया टीम में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संगठन द्वारा प्रदत्त इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आप सभी अभिनंदन के पात्र हैं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने समर्पण, सक्रियता एवं संगठनात्मक कौशल से पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी का कार्यकाल सफल, प्रेरणादायी एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण हो, यही शुभकामना है। #BJP #BJP4CGState #BJPChhattisgarh #SocialMediaTeam #ITDepartment #Balrampur #Ramanujganj #OrganizationFirst #NationFirst #BJPFamily #Congratulations #TeamBJP
5
विकास की रोशनी, हर वनांचल तक माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार दूरस्थ वनांचलों और पीवीटीजी परिवारों तक विकास की नई किरण पहुंचा रही है। सड़क, बिजली, आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से हजारों परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और नई आशा का संचार हुआ है। हमारा संकल्प है—विकास की मुख्यधारा से कोई भी परिवार पीछे न रहे और हर नागरिक सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकार प्राप्त करे। #DevelopmentForAll #TribalDevelopment #PVTG #InclusiveGrowth #VishnuDeoSai #DoubleEngineGovernment #Antyodaya #RuralDevelopment #Chhattisgarh #BJP4CGState
10
विकास भी, विरासत भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान और सम्मान दिलाया है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी और केदारनाथ धाम का पुनर्विकास तथा भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा— ये सब 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प को साकार करते हैं। यह अमृतकाल भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण, राष्ट्रीय गौरव और विकसित भारत के निर्माण की सशक्त यात्रा का प्रतीक है। #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #ViksitBharat
1
22
भारत के दिग्गज एवं विश्वविख्यात धावक पद्मश्री से सम्मानित श्री मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। #MilkhaSingh #FlyingSikh
2
2
104
राष्ट्र सेवा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक श्री के.एस. सुदर्शन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। #RSS
3
4
60
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अग्रिम भूमिका निभा कर अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। #RaniLakshmibai #RaniOfJhansi
3
4
197
नमो हरये देववराय नित्यं प्रभो जगन्मङ्गलदाय लोकः। अचिन्त्यरूपं शरणं व्रजेऽहं त्वमेव नाथो मम देव विष्णो॥ हे भगवान हरि! हे देवों में श्रेष्ठ, प्रभो! आप सदा जगत को मंगल देने वाले हैं। आपका स्वरूप अचिन्त्य है—मानव बुद्धि से परे। मैं आपकी शरण में आता हूँ; हे विष्णु! आप ही मेरे नाथ, मेरे रक्षक हैं। जय श्री हरि 🙏🚩 #JaiShriHari #BhagwanVishnu
2
5
101
आज पुलिस परेड ग्राउंड, #गरियाबंद में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। ये परियोजनाएं क्षेत्र की दिशा और दशा बदलने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के नए अवसर और सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर सुशासन, सेवा और समृद्धि के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद मा. श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, मा. विधायक श्री रोहित साहू जी तथा भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिगण उपस्थित रहे। #chhattisgarh #BJP4CGState @vishnudsai @RoopkumariBJP @Rohitsahurajim
2
53
विरासत का सम्मान, विकास का नया आयाम आज #गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ नवनिर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के प्रतीक इस भवन के माध्यम से नई पीढ़ी अपनी जड़ों और विरासत से जुड़ सकेगी। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी के साथ जनजातीय देवस्थल देवठाना में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भवन के सर्वांगीण विकास हेतु बाउंड्रीवाल, ग्रंथालय, मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। सुशासन की सरकार जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत विकास के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। #BJP4CGState #chhattisgarh @vishnudsai
33
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी! पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। ✅ पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की सम्मान राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। यह सहायता राशि किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक संबल प्रदान करने तथा उनकी आय को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी पात्र किसान भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। #PMKisan #KisanSammanNidhi #DBT
2
49
आज #सूरजपुर जिले की नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल जी एवं सभी पार्षदों ने जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, विधायक श्री भूलन सिंह मराबी जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विश्वास है कि नवगठित नगर परिषद जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं। #chhattisgarh #BJP4CGState @vishnudsai @ChintamaniMhraj @LaxmiRajwade21 @DayalDasBaghel @ShyamBihariBjp @RajeshAgBJP
3
44
आज एस.ई.सी.एल. गेस्ट हाउस, विश्रामपुर आगमन पर भाजपा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी जी, भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्री शिवनाथ यादव जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रवाल जी, नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल जी, भाजपा जिला संयोजक श्री ललित गोयल जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण सिंह जी, श्री अशोक अग्रवाल जी, श्री कृष्णा गोयल जी एवं श्री नितिन गोयल जी उपस्थित रहें। सभी सम्माननीय साथियों के स्नेहपूर्ण स्वागत, शुभकामनाओं एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार। आप सभी का यह स्नेह जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। #Vishrampur #BJPFamily #WarmWelcome #OrganizationFirst #KaryakartaShakti #PublicService #NationFirst #BJP #Chhattisgarh @BhulanMarabi @Shivnat22376987
5
96
Live:- "नवनिर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण" समारोह x.com/i/broadcasts/1qGoNNkYO…
24
नैनो उर्वरक से बढ़ी किसान की आय बेहतर उत्पादन • कम लागत • अधिक मुनाफा वैज्ञानिक खेती अपनाएं, नैनो उर्वरकों का उपयोग बढ़ाएं और खेती को अधिक लाभकारी बनाएं। #NanoFertilizer #SamriddhKisan #KisanKalyan #SmartFarming
26
जनता को राहत, विकास को गति, यही है साय सरकार की प्राथमिकता। #CongressKiBattiGul #BJP4CGState
3
3
34
आज रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर हुआ कायरतापूर्ण हमला अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों के लिए समर्पित संगठन को इस प्रकार निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द पर सीधा आघात है। हिंसा और भय का वातावरण निर्मित करने वाले ऐसे कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकते। राज्य सरकार एवं प्रशासन से आग्रह है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जाए। विचारों का उत्तर हिंसा नहीं, संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। राष्ट्रहित और सामाजिक एकता की रक्षा के लिए हम सभी को ऐसे कृत्यों के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना होगा। #RSS @RSSorg
2
152
Live :- "नव-निर्वाचित अध्यक्ष/पार्षदों का शपथ ग्रहण" कार्यक्रम x.com/i/broadcasts/1yJAPPoLe…
1
2
36
#छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक प्रगति और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली ₹755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार एवं अभिनंदन। यह महत्वपूर्ण परियोजना कोयला परिवहन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन, औद्योगिक निवेश और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। यह निर्णय विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आधुनिक आधारभूत संरचना का यह विस्तार प्रदेश की समृद्धि और राष्ट्र निर्माण की नई इबारत लिखेगा। @narendramodi @AshwiniVaishnaw #ViksitChhattisgarh #ViksitBharat #RailwayDevelopment #ChampaKorbaRailLine
💠 #IndianRailways approves ₹755 Crore Champa-Korba Third Line Project to Enhance Capacity on Key Coal Corridor 💠 The project involves construction of a third railway line between Champa and Korba, excluding the already sanctioned Madwarani-Saragbundia section 💠 The corridor has been identified under Indian Railways’ Mission 3000 MT and High-Density Network (HDN) Corridor initiatives aimed at strengthening freight movement and supporting the country's growing energy requirements 💠 Upon completion, the project is expected to facilitate operation of two additional passenger trains in each direction every day and support additional freight movement of 5.95 MTPA 💠 The project is also projected to generate additional annual net earnings of approximately ₹85 crore, including ₹82 crore from freight traffic and ₹3 crore from coaching services Read here: pib.gov.in/PressReleasePage.… @RailMinIndia
1
3
67
कसडोल विधायक श्री संदीप साहू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अंनत मंगल शुभकामनाएं। माँ महामाया आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ। @sandeepsahuCG
2
2
68
शक्ति, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के 12 वर्ष! यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत की सुरक्षा, सामरिक शक्ति और रक्षा आत्मनिर्भरता के स्वर्णिम अध्याय बन गए हैं। इन वर्षों में देश ने सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत किया, सशस्त्र बलों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया तथा रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। स्वदेशी मिसाइल, युद्धपोत, लड़ाकू विमान और अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियां आज भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक हैं। रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत, सक्षम और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। #12YearsOfSurakshitBharat #ViksitBharat #AatmanirbharBharat
1
40