भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस रोमांचक जीत के बाद आगरा में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अटल चौक पर बड़ी संख्या में फैंस तिरंगा लेकर इकट्ठा हुए और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। चारों ओर “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारों से माहौल गूंज उठा। फैंस ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए फाइनल में भी जीत की उम्मीद जताई। शहर में देर रात तक जीत का जश्न चलता रहा।
#indiavsengland#icct20worldcup2026#semifinal#indwon#upnews#celebration#sanjusamson#jaspritbumrah
हर साल की तरह इस साल भी होली और होलिका दहन की तारीख को लेकर बहुत ज्यादा कंफ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है इस बार होली 3 मार्च को होली मनाई जाएगी तो कुछ लोग 4 मार्च को मनाने की बात कर रहे है।लेकिन अब सवाल ये है कि आखिरकार होली कब मनाई जाएगी और होलिका दहन कब किया जाएगा। वैसे तो ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक होलिका दहन के ठीक अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस बार होलिका दहन के ठीक अगले दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 3 मार्च को चंद्रगहण और सूतक काल होने के कारण उस दिन होली खेलना संभन नहीं होगा। इसी वजह से 4 मार्च को रंगभरी होली खेली जाएगी। ये चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू हो कर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। तो वहीं होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
#holikadahan#sanatandharma#hindufestival#holi#chandragrahan
CBSE Board परीक्षाएं शुरू, 46 लाख छात्र होंगे शामिल
Big News: 17 फरवरी से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, जो 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। भारत सहित 26 देशों में करीब 46 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में परीक्षा के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 50 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन के तरफ से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
#cbseboardexams#indianeductionsystem#breakingnews#Bignews#noida#uttarpradesh
Pulwama शहीदों की याद में Rohini में Blood Donation Camp
आज पूरे भारतवर्ष में काला दिवस यानी की 2019 में हुए पुलवामा अटैक को लेकर आज काला दिवस मनाया जा रहा है उन शहीदों की याद में राज्यों में जगह-जगह ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है। वही आज रोहिणी सेक्टर 7 अनन्य ज्वेलर्स और गुरु नानक चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ब्लड कैंप लगाया गया।
#rohini#pulwamaattack#anniversary#14february#blooddonationcamp
New Delhi: प्रधानमंत्री कार्यालय- सेवा तीर्थ की पहली तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (13 फरवरी 2026) अपने नए कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्धाटन किया। PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा। सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय होंगे। इस मौके पर PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' में पहली बार महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। ये फैसले सेवा की भावना से भरे हैं और समाज के हर वर्ग यानी महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों में हैं।
@PMOIndia@narendramodi#newdelhi#sevateerth#pmo#firstphoto#pmmodi
केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने वन्दे मातरम् पर बनाए नए नियम, AIMIM Delhi प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान
केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने वन्दे मातरम् पर बनाए गए नए नियम पर AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमाई बोले गर्दन पर छुरी रख दो तब भी नही गाएंगे वन्दे मातरम् | उन्होंने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा "वंदे मातरम ना राष्ट्रीयगान है और ना ही संविधान का हिस्सा | लोग अपनी आस्था के अनुसार मर्जी से गाते थे | मगर भाजपा RSS ने इस गीत को प्रोपेगेंडा बना दिया. वह हम पर जबरन इसे थोपना चाहते हैं| तो फिर सुनो,हमारी गर्दन पर छुरी भी रख दोगे तब भी हम नहीं जाएंगे |
@shoaibJamei#Drshoaibjamai#homeministry#aimim#vandemataram#controversy
"Anil Ambani जेल में बंद क्यों नहीं है" ? Rahul Gandhi
संसद में लोकसभा के विपक्ष के सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "एक व्यवसायी अनिल अंबानी हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा गया? कारण ये है कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहता हूं, जिन्होंने उन्हें एपस्टीन से इंट्रोड्यूस करवाया था। मैं जानता हूं कि किसने उन्हें इंट्रोड्यूस कराया था, और हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने उन्हें इंट्रोड्यूस था..."
@RahulGandhi#anilambani#rahulgandhi#lop#epsteinfiles#sansad#politicalattack
Delhi की सड़कों पर फिर खेली गई खून की Holi ! Mangolpuri में दिनदहाड़े नाबलिग को गोदा चाकू
दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर खून की होली खेली गई है...राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दिनदहाड़े.. स्कूल के ठीक बाहर... एक मासूम 10वीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई.... मृतक की पहचान 15-16 साल के सुधांशु के रूप में हुई है... और सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि हमलावर ने इतनी बेरहमी से वार किया कि चाकू उसके सिर में आर-पार होकर फंस गया... खून से लथपथ सड़क... चाकू सिर में अटका हुआ... और एक बच्चे की चीखें... यह नज़ारा देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी...आपको बता दें कि मंगोलपुरी इलाके से दहशतगर्दी की ये खौफनाक घटना पिछले 40 दिनों में चाकू से होने वाली पांचवीं हत्या है... बताया जा रहा है कि छात्र सुबह अपने घर से 10वीं के प्री-बोर्ड का एग्जाम देने स्कूल के लिए निकला था. परिवार वालों का कहना है कि वह अच्छा स्टूडेंट था और एग्जाम के लिए घर से निकला था...इस घटना के बाद से परिवार वाले सदमे में है...मां-बाप रो रोकर कह रहे हैं कि बेटा किसी से झगड़ा नहीं करता था..पढ़ाई में अच्छा था....मंगोलपुरी में एक के बाद एक मासूम की जानें जा रही हैं...और सरकार प्रशासन चुप्पी साधे हुए है.... वीओ2- वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आधी रात को मोर्चा खोल दिया...उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पार्टी की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया..इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंगोलपुरी इलाके में ऐसी वारदातें लगातार हो रही... लेकिन सरकार का ध्यान इस तरफ बिल्कुल नहीं जा रहा.. ना ही पीड़ित परिवार से अभी तक कोई विधायक और ना ही कोई मंत्री मिलने आया ना ही कोई सरकार की तरफ से आश्वासन मिला है....
#mangolpuri#delhinews#murder#bloodyholi#stabbed
Breaking :–
ASP अनुज चौधरी के खिलाफ FIR के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई !
संभल हिंसा में आलम को 3 गोलियां मारने पर 9 जनवरी को स्थानीय कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। अनुज चौधरी इसके खिलाफ HC गए थे।
FIR का आदेश करने वाले जज साहब पहले ही हट चुके हैं। अब FIR ऑर्डर पर भी रोक लग गई है।
#allahabadhighcourt#aspanujchaudhary
आज राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया, जब करीब 8.30 से 9 बजे के बीच शहर के 9 नामी स्कूलों को बम की धमकी भरी कॉल मिली. सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को खबर दी. दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत मे आई, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची हैं और जांच कर रही हैं |
@DelhiPolice#delhinews#bombthreat#schools#viralnews
इटावा- कचहरी परिसर में दिनदहाड़े बाइक चोरी से मचा हड़कम्प
➡कचहरी आए सपा सांसद के रिश्तेदार की बाइक हुई चोरी
➡निजी कार्य से कचहरी आए थे सपा सांसद के रिश्तेदार
➡DM-SSP कार्यालय के समीप लॉक लगाकर बाइक की थी खड़ी
➡वापस लौटते वक्त बाइक मिली गायब, मचा हड़कम्प
➡पुलिस मुस्तैदी के बीच लॉक तोड़कर बाइक ले उड़े बेखौफ चोर
➡बाइक चोरी कर प्रशासन को दी चोरों ने खुली चुनौती
➡पुलिस मामले की जांच में जुटी
➡इटावा कचहरी परिसर स्थित DM-SSP कार्यालय के समीप का मामला।
#Etawah@Rajattimori@etawahpolice@adgzonekanpur@igrangekanpur
पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath | UPCM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपनी मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम एक बार फिर देखने को मिला। पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण करने के पश्चात, मुख्यमंत्री अपने पैतृक ग्राम पंचूर पहुँचे।
@myogiadityanath#cmyogi#viralnews#upcm#ancestralvillage
“Ghooskhor Pandit” पर Manoj Bajpayee का पहला बयान! | Bollywood
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है। जिसे लेकर यूपी के अलग अलग हिस्सों में लगातार आक्रोश नजर आ रहा है। फ़िलहाल मामले को लेकर होते प्रदर्शन के बीच अभिनेता मनोज बाजपेयी का पहला बयान सामने आया है। जो कि लखनऊ में FIR दर्ज होने के बाद आया है। बता दें विवादित फिल्म के प्रति बढ़ती नाराजगी को देखते हुए मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और किसी समुदाय को ठेस पहुँचाने का इरादा नहीं रखते। ऐसे में उन्होंने कहा है कि फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल को जनभावनाओं के सम्मान में हटाने का फैसला लिया गया है। अब ऐसे में क्या फिल्म के नाम बदलने मात्र से प्रदर्शनकारी शांत हो जाएंगे ये बड़ा सवाल है। मामले पर अपनी रे कमेंट में बताएं।
@BajpayeeManoj#ghooskhorpandit#manojbajpayee#brahmincommunity#protest#controversy
UGC कानून को लेकर Sirohi में बड़ा बवाल , सवर्ण समाज सड़कों पर | सरकार को खुली चेतावनी
UGC कानून यानी काला कानून,.. ये मानना है कानून का विरोध कर रहे समूह का यानी सवर्ण समाज का जो आज सड़कों पर उतर आया...बता दें सवर्ण समाज के नाराज समूह ने कानून पर नाराजगी जताते हुए विरोध को विशाल रैली का रूप दिया जिसकी शुरुआत बाबा रामदेव गार्डन से कलेक्ट्रेट पर आ कर रुकी। यूजीसी के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गयी। साथ ही बाबा रामदेव गार्डन में सवर्ण समाज की विशाल बैठक भी आयोजित की गयी। जिसमें कानून को कथिततौर पर “काला कानून” करार कर दिया गया। साथ ही बैठक के जरिये विरोधकर्ताओं ने ये चेतावनी भी दी कि अगर सरकार ने UGC कानून वापस नहीं लिया। तो पंचायती राज चुनावों में हर सीट पर सवर्ण समाज अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा। जिसका उदेश्य भी वक्ताओं ने साफ़ करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि भाजपा के उम्मीदवार को हराना लक्ष्य होगा। जो कि भाजपा के लिए खुली चेतावनी है। बता दें क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मांगुसिंह बावली ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि “सरकार UGC जैसे कानून लाकर समाज को उकसाने का काम कर रही है, हमें हथियार उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।”..जानकारी के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता दलीप सिंह मांडनी, कुलदीप सिंह पालड़ी, एडवोकेट अशोक पुरोहित, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष हिम्मत पुरोहित, हिम्मत रावल, अरुण ओझा, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह नून, भाजपा नेता भुवनेश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। कुल मिलाकर सभी ने कानून का कड़ा विरोध किया और रोष जताया। लेकिन अब देखना होगा कि विरोधकारियों की ये विरोधी तपिश सरकार के फैसले पर कितन अपरभाव डाल सकती है और अगर कानून में बदलाव कर दिया जाता है तो उसके जवाब में दूसरा पक्ष जिनके लिए ये कानून बनाया गया उनका क्या रवैया रहता है।
#UGCकानून#UGCProtest#KalaKanoon#सवर्णसमाज#SirohiNews
Balliya: ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं को पीटने और घर में तोड़फोड़ का लगाया आरोप
बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। हथौज गांव में कोर्ट के आदेश पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस और राजस्व कर्मी घायल हुए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और सामान तोड़ दिया। फिलहाल गांव पुलिस छावनी में तब्दील है और PAC के साथ भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
#SamacharPlusOTT#balliya#police#villagers#upnews