अगर रिप्लाई-रिप्लाई का खेल खेलना था तो खेल लेते। लेकिन ये अब बेवजह गलत दिशा में जा रहा है। आप सभी जानते हैं कि हम अपने वीडियो तर्कसंगत और मनोरंजन के लिए बनाते हैं, लेकिन अब ये न लॉजिकल रहा है और न ही मज़ेदार, इसलिए हम उनके हिस्से को ट्रिम कर देंगे।
हमारी वीडियो की बातें खुद ही साबित हो गई।
कानूनी धमकियाँ, एक महिला की फेक एडिटेड इमेजेस फैलाना, ट्रेंड बनाना, और अपनी ऑडियंस को उकसाना कि वे 14 मिनट के वीडियो के सिर्फ 1 मिनट के सेगमेंट के लिए किसी के पीछे पड़ जाए, सब अब समझ से परे है।
हमें भी अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी है।
वीडियो का मकसद किसी को बदनाम करना नहीं था, लेकिन जहाँ लॉजिक और तर्क की कमी हो, वहाँ बहस करने का कोई फ़ायदा नहीं है।
अगर आपको माँ का एक पब्लिक इंटरव्यू से लिया गया छोटा क्लिप (जो पब्लिक न्यूज़ चैनल पर था) इस्तेमाल करना बुरा लगा, तो ये पूरी तरह समझ आता है।
आंटी जी से माफ़ी।
(साइड नोट: हमने आंटी ज़ी के बारे में कुछ भी नहीं कहा, ना ही कही उनका मज़ाक उड़ाया। सिर्फ सेकंड-हैंड गाड़ियो पर 2-सेकंड का न्यूज़ क्लिप इस्तेमाल किया था, जो बहुत पहले ही डिलीट हो चुका था)
अब हम इससे बाहर हैं। ✌🏽