Joined September 2023
2,032 Photos and videos
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं #kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers #PoliceRajasthan #IgpJaipur
23
SP Kotputli-Behror retweeted
आपदा प्रबंधन में युवा शक्ति की महा-तैयारी: राजस्थान के 13 जिलों के 12,650 स्वयंसेवकों को एसडीआरएफ दे रही है आवासीय प्रशिक्षण • सोमवार को NCC कैम्पस पहुंचेंगे डीजीपी, सामुदायिक सुरक्षा और क्विक रिस्पांस के लिए तैयार हो रहे हैं प्राइमरी रिस्पॉन्डर्स जयपुर 14 जून। आपदाओं के समय त्वरित राहत, बचाव और जनसहायता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (N.D.M.A.) की महत्वाकांक्षी ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत राजस्थान में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के 13 आपदा प्रभावित जिलों के 12,650 युवा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा 15 जून को जयपुर स्थित एनसीसी कॉम्प्लेक्स, जेएलएन मार्ग, गांधी नगर का दौरा कर प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन करेंगे तथा प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करेंगे। योजना के तहत जयपुर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, भरतपुर, जालौर, झालावाड़, कोटा, बीकानेर, नागौर, सिरोही एवं पाली सहित 13 जिलों में एन.सी.सी., एन.एस.एस., नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े स्वयंसेवकों को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल एवं आपदा मित्र मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। जयपुर में यह प्रशिक्षण शिविर 12 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना है, जो किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदा की स्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियों के साथ मिलकर सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचें तथा राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी सहयोग प्रदान करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सामुदायिक समन्वय, रोप रेस्क्यू और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डी.जी.पी. श्री राजीव कुमार शर्मा 15 जून को प्रातः 10 बजे एन.सी.सी. कैंपस पहुंचेंगे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात राजस्थान सशस्त्र बल एवं एस.डी.आर.एफ. के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री रुपिंदर सिंघ द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षुओं द्वारा रोप रेस्क्यू डेमो एवं अन्य आपदा प्रबंधन प्रदर्शनों का प्रदर्शन किया जाएगा। एनसीसी के उप महानिदेशक द्वारा आपदाओं में एन.सी.सी. की भूमिका पर प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं डी.जी.पी. स्वयं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार साझा करेंगे। राजस्थान पुलिस और एस.डी.आर.एफ. का मानना है कि प्रशिक्षित युवाओं की यह बड़ी टीम भविष्य में राज्य के लिए एक सशक्त आपदा प्रतिक्रिया तंत्र साबित होगी। आपदा की घड़ी में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की उपलब्धता न केवल राहत कार्यों को गति देगी, बल्कि जनहानि और नुकसान को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डी.जी.पी. का यह दौरा राज्य में आपदा प्रबंधन को जनभागीदारी आधारित मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #YuvaAapdaMitra #RajasthanPolice #SDRFRajasthan #YouthPower #DisasterManagementRaj #SDRF #NDMA
2
20
34
2,666
SP Kotputli-Behror retweeted
सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग; राजस्थान साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी • साइबर ठग पुराने खातों को बना रहे हैं म्यूल अकाउंट; टैक्स चोरी और ठगी की रकम खपाने के लिए फर्जी केवाईसी का खेल जयपुर। डिजिटल युग में साइबर अपराधी अब लोगों के निष्क्रिय (Inactive) और अनुपयोगी (Unused) बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को चेताया है कि वर्षों से उपयोग में नहीं आ रहे बैंक खाते साइबर ठगों के लिए "मनी म्यूल अकाउंट" बनते जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध धन के लेन-देन और साइबर ठगी की रकम को छिपाने के लिए किया जा रहा है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल इंजीनियरिंग, विशिंग (Vishing) और फिशिंग (Phishing) जैसे तरीकों से लोगों के बंद या निष्क्रिय खातों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे खातों की केवाईसी अपडेट कर अपने मोबाइल नंबर और पते दर्ज करवाकर पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड प्राप्त कर लेते हैं तथा इन्हीं खातों का उपयोग साइबर अपराधों में करते हैं। बैंक अधिकारी बनकर करते हैं ठगी: एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं और खाते को बंद होने से बचाने या पुनः सक्रिय करने का झांसा देते हैं। इस दौरान वे ग्राहक से कस्टमर आईडी, जन्मतिथि, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। इतनी जानकारी मिलते ही ठग खाते पर नियंत्रण स्थापित कर उसका दुरुपयोग शुरू कर देते हैं। फर्जी लिंक से भी खतरा: साइबर अपराधी एसएमएस और ई-मेल के जरिए बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिनमें "केवाईसी अपडेट करें" या "खाता बंद होने वाला है" जैसे संदेश होते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही नकली बैंकिंग वेबसाइट खुल जाती है, जहां दर्ज की गई जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच जाती है। मनी लॉन्ड्रिंग का माध्यम बन रहे निष्क्रिय खाते: साइबर क्राइम शाखा के अनुसार साइबर ठग चोरी या ठगी से प्राप्त धनराशि को कई खातों में घुमाकर उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने का प्रयास करते हैं। इस प्रक्रिया में निष्क्रिय बैंक खातों का व्यापक उपयोग किया जाता है। ऐसे मामलों में खाताधारक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकते हैं। राजस्थान पुलिस की अपील: साइबर क्राइम शाखा ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने नाम से संचालित सभी बैंक खातों की समीक्षा करें और जो खाते उपयोग में नहीं हैं उन्हें तुरंत बंद करवाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता उपयोग करने की अनुमति न दें, चाहे वह इसके बदले पैसे देने का प्रलोभन ही क्यों न दे। साथ ही प्रत्येक सक्रिय बैंक खाते में वर्तमान मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट रखना आवश्यक है। यदि पुराना सिम बंद हो चुका है तो बैंक में जाकर तत्काल रिकॉर्ड अपडेट करवाएं। साइबर अपराध होने पर यहां करें शिकायत: यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की साइबर ठगी होती है या ऐसा प्रयास किया जाता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है। राजस्थान पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि अपने निष्क्रिय बैंक खातों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही खाता साइबर अपराधियों का अगला ठिकाना बन सकता है। #CyberAlert #RajasthanPolice #MoneyMuleAccount #SafeBanking #CyberCrimeAwareness #साइबरअलर्ट #सतर्करहेंसुरक्षितरहें #CyberAlert #BankFraudAlert #KYCScamAlert #DigitalSafety #RajasthanPolice #साइबरसुरक्षा #ठगीसेबचें

2
19
38
3,924
SP Kotputli-Behror retweeted
जब अपराधियों के काल के रूप में गरज उठी हाई-टेक खाकी! ​#RajasthanPolice #ChuruPolice #TechAgainstCrime #SayNoToDrugs #AntiCyberCrime #NishchayPrasadIPS #SafeChuru #YouthEmpowerment #SocialPolicing #RajasthanAlert
1
18
37
2,043
SP Kotputli-Behror retweeted
आपके मोबाइल का सुरक्षा कवच: संचार साथी एप ​#RajasthanPolice #UdaipurPolice #SancharSaathi #CyberSecurity #MobileSafety #AwareCitizen #DigitalIndia #PoliceService #CyberCrimeAwareness
6
46
141
5,419
#कोटपूतली_बहरोड़ पुलिस द्वारा आज की महत्वपूर्ण कार्यवाही की न्यूज विन्डो साझा की जा रही है। जन सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी हैं #IgpJaipur @kotputalibehrorpolice #policerajasthan
30
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं #kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers #PoliceRajasthan #IgpJaipur
1
1
112
SP Kotputli-Behror retweeted
डर को कहो अलविदा, क्योंकि साथ है कालिका! ​#RajasthanPolice #DausaPolice #KalikaPatrollingUnit #WomenSafety #BetiBachao #PiyushDixitIPS #NariShakti #WomenEmpowerment #SocialPolicing #DausaAlert
2
28
63
2,056
SP Kotputli-Behror retweeted
कर्तव्य को नमन, परिवार को संबल! जीवन की कुछ क्षतियों को कभी किसी राशि से पूरा नहीं किया जा सकता। हमारे वीर पुलिसकर्मियों का असमय चले जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए एक गहरा आघात होता है। लेकिन संकट की इस अत्यंत कठिन घड़ी में उनके आश्रितों को आर्थिक मजबूती और सुरक्षित भविष्य देना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। इसी संवेदनशील और मानवीय पहल के तहत, तीसरी बटालियन R.A.C. बीकानेर परिसर में एक भावुक क्षण के दौरान दिवंगत कर्मचारी श्री नवरत्न की धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका और उनके पुत्र श्री कुणाल धारु को 'पुलिस सैलरी पैकेज' के अंतर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की बीमा क्लेम राशि का चेक सौंपा गया। तीसरी बटालियन R.A.C. की कमाण्डेंट श्रीमती सीमा हिंगोनिया, S.B.I. बीकानेर अंचल के उपमहाप्रबंधक श्री सौम्य रंजन साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस क्लेम प्रक्रिया को आपसी समन्वय से पूरी पारदर्शिता और त्वरित रूप से संपन्न किया गया। राजस्थान पुलिस अपने हर जवान और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में पूरी संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद खड़ी है। हम दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। #RajasthanPolice #RAC #Bikaner #PoliceSalaryPackage #SBI #FinancialSecurity #CommitmentToServe #EmpathyInAction #Khaki
5
26
53
2,201
SP Kotputli-Behror retweeted
Jaipur is known for its Pink colour which exhibits the history and culture. Now Pink Colour is a sign of Safe and Smart tourism. Jaipur Police has introduced Pink Guard mobile App for tourist. It provides verified services, real time updates without login. #JaipurPolice #RajasthanPolice #SafeTourism #PinkGuardApp #TAF #PinkGuardApp #PinkGuard
5
32
45
1,855
पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह IPS के निर्देशानुसार अभियान उमंग- vii बालश्रम बंधूआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार उन्मूलन के तहत पुलिस थाना शाहजहांपुर की प्रभावी कार्यवाही, कुल 38 बाल श्रमिको को मुक्त करवाया गया। #IgpJaipur @kotputalibehrorpolice #policerajasthan
1
52
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं #kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers #PoliceRajasthan #IgpJaipur
3
237
SP Kotputli-Behror retweeted
जयपुर के 28 चौराहों पर अब अपनों की तरह टोकने आ गई है ट्रैफिक पुलिस। @jpr_traffic @RajCMO @svoruganti1466 @Rajeev_ips #JaipurPolice #JaipurTrafficPolice #RoadSafety #YogeshGoyalIPS #AbhayCommandCenter #SmartCityJaipur #AICameras #TrafficAwareness #SadakSuraksha #RajasthanPolice
4
31
50
2,717
SP Kotputli-Behror retweeted
मासूम हाथों में औजार नहीं, उज्ज्वल भविष्य के लिए किताबें दीजिए। आइए, इस 'बाल श्रम के विरुद्ध विश्व दिवस' पर राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर हर बच्चे के बचपन को सुरक्षित करने का संकल्प लें। बाल श्रम एक अपराध है। यदि कहीं भी ऐसा देखें, तो तुरंत हमारी मदद करें। ​शिक्षा ही है असली अधिकार: बच्चों को काम नहीं, स्कूल की चौखट और बेहतरीन शिक्षा चाहिए। ​सपनों को दें नई उड़ान: हर बच्चे के बचपन को पहचानना और उनके सपनों को सँवारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ​अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज: बाल श्रम कानूनन अपराध है। इसे सहना और अनदेखा करना भी गलत है। ​राजस्थान पुलिस है आपके साथ: यदि आपको कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले, तो बिना डरे तुरंत 1098 या 112 पर सूचित करें। आपकी एक सजगता किसी मासूम का भविष्य बदल सकती है। ​#WorldDayAgainstChildLabour #RajasthanPolice #ChildRights #StopChildLabour #SafeChildhood
1
40
67
2,006
SP Kotputli-Behror retweeted
ए.आई. और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी • अमिताभ बच्चन से लेकर नामचीन बिजनेस लीडर्स की फर्जी आवाज और वीडियो का हो रहा इस्तेमाल; ₹10,000 लगाकर रोज ₹5,000 कमाने का झांसा देने वाले ऐप्स से बचें जयपुर, 10 जून। ए.आई. और डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी अब निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगा रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को आगाह करते हुए बताया है कि फर्जी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट ऐप्स, डीपफेक वीडियो और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी के सिंह ने बताया साइबर अपराधी प्रसिद्ध निवेशकों, उद्योगपतियों और सेलिब्रिटीज के नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित करते हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर तेजी से मुनाफा कमाने का दावा किया जाता है और लोगों को किसी विशेष निवेश ऐप या प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे फंसाते हैं जाल में: साइबर ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक विज्ञापन चलाते हैं। विज्ञापन पर क्लिक करते ही व्यक्ति को "Elite Investment Group" या "Super Trading Club" जैसे नामों वाले व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया जाता है। इन ग्रुपों में मौजूद अधिकांश सदस्य वास्तव में साइबर अपराधियों के फर्जी अकाउंट या बॉट्स होते हैं, जो लाखों रुपये के मुनाफे के नकली स्क्रीनशॉट साझा कर लोगों का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद लोगों को किसी लिंक या एपीके फाइल के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया जाता है। शुरुआत में निवेश और मुनाफा ऐप के डैशबोर्ड पर दिखाई देता है, लेकिन जब निवेशक राशि निकालने का प्रयास करता है तो टैक्स, कमीशन, प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराने के लिए कहा जाता है। अंततः ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। राजस्थान पुलिस की सलाह: ° केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। ° किसी भी APK फाइल या अनजान लिंक से ऐप इंस्टॉल न करें। ° निवेश से पहले कंपनी का SEBI पंजीकरण अवश्य जांचें। ° किसी निजी व्यक्ति या अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर करने से बचें। ° व्हाट्सएप और टेलीग्राम की ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग को "My Contacts" पर रखें। ° किसी भी निवेश प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत: यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। इसके अलावा राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जल्दी मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन किसी भी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर धन निवेश न करें। सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। #RajasthanPolice #DeepfakeAlert #StayCyberSafe #InvestmentScam #CyberCrimeAverness

2
32
55
5,023
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं #kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers #PoliceRajasthan #IgpJaipur
59
पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह IPS के निर्देशन पुलिस थाना नीमराना प्रभावी कार्यवाही दुकान में तोडफोड कर आग लगाने वालें आरोंपीयों मे तीन को किया गिरफ्तार। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को किया बरामद । #IgpJaipur @kotputalibehrorpolice #policerajasthan
2
68
पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह IPS के निर्देशन पुलिस थाना कोटपूतली की अवैध फायर आर्म्स के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही ▶ 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा व 08 जिन्दा कारतूस सहित पांच आरोपी गिरफ्तार #igpjaipur @kotputalibehrorpolice #policerajasthan
6
308
SP Kotputli-Behror retweeted
नशा बेचकर घर उजाड़ने वाले अब आबाद नहीं रहेंगे #RajasthanPolice #SriGanganagarPolice #AnupgarhPolice #AntiDrugDrive #SayNoToDrugs #ActionAgainstSmugglers #NashaMuktRajasthan #BulldozerAction #SocialPolicing
2
32
72
2,910