"जन जन का रखे ध्यान - टीबी मुक्त भारत अभियान"
आज विश्व टी०बी० रोग दिवस के अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में मा० केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे०पी० नड्डा जी की गरिमामयी उपस्थिति में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अवसर पर टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल वैन को "फ्लैग ऑफ" करते हुए।
टी०बी० मोबाइल वैन (मोबाइल मेडिकल यूनिट) मुख्य रूप से दूरस्थ, ग्रामीण और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर टी०बी० मरीजों का शीघ्र पता लगाने, जांच करने और उपचार प्रदान करने का काम करेगी। यह वैन अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे और जीनएक्सपर्ट (GeneXpert) मशीनों से लैस है, जिससे मौके पर ही टी०बी० की सटीक और तेज जांच संभव हो पाती है।
इस अवसर पर मा० केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी, मा० सांसद, राज्यसभा श्री सुरेंद्र सिंह नागर जी, मा० सदस्य विधान परिषद श्री श्रीचंद्र शर्मा जी, मा० विधायक, जेवर श्री धीरेंद्र सिंह जी, मा० विधायक, दादरी श्री तेजपाल नागर जी, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव जी, अपर सचिव एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार श्रीमती आराधना पटनायक जी, कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह जी, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार श्री अमित कुमार घोष जी, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश डॉ० पिंकी जोएल जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4India
@BJP4UP
@JPNadda
@AnupriyaSPatel
@surendrasnaagar