उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अनाथ हो चला है। जिसके कंधों पर युवाओं को रोजगार देने की ज़िम्मेदारी है, उसे अपने रेगुलर चेयरमैन का इंतज़ार करते हुए जून में तीन साल हो जाएँगे। डॉ राकेश कुमार (Rt. IAS) ने 7 जून 2023 को अपने पद से इस्तीफा दिया था, उसके बाद सदस्य गोदियाल को चार्ज दिया गया, वो भी विगत 17 मई को रिटायर हो गए, चेयरमैन नहीं होने से बोर्ड बैठक, PCS परीक्षा परिणाम, नई भर्तियों की तारीखें और वो तमाम काम लटक गए है जो केवल अध्यक्ष ही कर सकता है।
सूत्र बताते है कि सरकार जिस महिला सदस्य को चेयरमैन बनाना चाहती है उस पर राजभवन के किंतु परंतु में परेशानी बढ़ा दी है, वैसे भी सरकार को डेढ़ दो महीने पहले आयोग के अंदर घटे एक घटनाक्रम का संज्ञान भी लेना चाहिए, जो मीडिया की सुर्खियां बनने से रह गया था।
प्रदेश में युवाओं को क्या रोजगार मिलेगा, आयोग ख़ुद ही बेरोजगार है।
@BJP4India @INCIndia