Joined November 2016
12,028 Photos and videos
#TONKPOLICE #NightPatrolling जिला टोंक में आज निम्न अधिकारियों की #रात्रिकालीन_गश्त 11:00 PM से 05:00 AM तक रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की #सहायता के लिए निम्न अधिकारियों से #संपर्क कर सकते हैं। @IgpAjmer @PoliceRajasthan
1
2
28
Tonk Police Rajasthan retweeted
*राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक कार्यवाही, 4.50 करोड़ की 90 Kg अफीम पकड़ी* *पूरी कहानी बता रहे ANTF के IG विकास कुमार* अवश्य देखें..... लाइक, कमेंट और शेयर करें... 👇👇👇👇👇 youtu.be/cRwZnN2vuEo
2
15
25
2,000
Tonk Police Rajasthan retweeted
ए.आई. और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी • अमिताभ बच्चन से लेकर नामचीन बिजनेस लीडर्स की फर्जी आवाज और वीडियो का हो रहा इस्तेमाल; ₹10,000 लगाकर रोज ₹5,000 कमाने का झांसा देने वाले ऐप्स से बचें जयपुर, 10 जून। ए.आई. और डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी अब निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगा रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को आगाह करते हुए बताया है कि फर्जी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट ऐप्स, डीपफेक वीडियो और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी के सिंह ने बताया साइबर अपराधी प्रसिद्ध निवेशकों, उद्योगपतियों और सेलिब्रिटीज के नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित करते हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर तेजी से मुनाफा कमाने का दावा किया जाता है और लोगों को किसी विशेष निवेश ऐप या प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे फंसाते हैं जाल में: साइबर ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक विज्ञापन चलाते हैं। विज्ञापन पर क्लिक करते ही व्यक्ति को "Elite Investment Group" या "Super Trading Club" जैसे नामों वाले व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया जाता है। इन ग्रुपों में मौजूद अधिकांश सदस्य वास्तव में साइबर अपराधियों के फर्जी अकाउंट या बॉट्स होते हैं, जो लाखों रुपये के मुनाफे के नकली स्क्रीनशॉट साझा कर लोगों का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद लोगों को किसी लिंक या एपीके फाइल के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया जाता है। शुरुआत में निवेश और मुनाफा ऐप के डैशबोर्ड पर दिखाई देता है, लेकिन जब निवेशक राशि निकालने का प्रयास करता है तो टैक्स, कमीशन, प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराने के लिए कहा जाता है। अंततः ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। राजस्थान पुलिस की सलाह: ° केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। ° किसी भी APK फाइल या अनजान लिंक से ऐप इंस्टॉल न करें। ° निवेश से पहले कंपनी का SEBI पंजीकरण अवश्य जांचें। ° किसी निजी व्यक्ति या अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर करने से बचें। ° व्हाट्सएप और टेलीग्राम की ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग को "My Contacts" पर रखें। ° किसी भी निवेश प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत: यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। इसके अलावा राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जल्दी मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन किसी भी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर धन निवेश न करें। सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। #RajasthanPolice #DeepfakeAlert #StayCyberSafe #InvestmentScam #CyberCrimeAverness

2
35
59
5,121
Tonk Police Rajasthan retweeted
कर्तव्य को नमन, परिवार को संबल! जीवन की कुछ क्षतियों को कभी किसी राशि से पूरा नहीं किया जा सकता। हमारे वीर पुलिसकर्मियों का असमय चले जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए एक गहरा आघात होता है। लेकिन संकट की इस अत्यंत कठिन घड़ी में उनके आश्रितों को आर्थिक मजबूती और सुरक्षित भविष्य देना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। इसी संवेदनशील और मानवीय पहल के तहत, तीसरी बटालियन R.A.C. बीकानेर परिसर में एक भावुक क्षण के दौरान दिवंगत कर्मचारी श्री नवरत्न की धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका और उनके पुत्र श्री कुणाल धारु को 'पुलिस सैलरी पैकेज' के अंतर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की बीमा क्लेम राशि का चेक सौंपा गया। तीसरी बटालियन R.A.C. की कमाण्डेंट श्रीमती सीमा हिंगोनिया, S.B.I. बीकानेर अंचल के उपमहाप्रबंधक श्री सौम्य रंजन साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस क्लेम प्रक्रिया को आपसी समन्वय से पूरी पारदर्शिता और त्वरित रूप से संपन्न किया गया। राजस्थान पुलिस अपने हर जवान और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में पूरी संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद खड़ी है। हम दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। #RajasthanPolice #RAC #Bikaner #PoliceSalaryPackage #SBI #FinancialSecurity #CommitmentToServe #EmpathyInAction #Khaki
5
33
63
2,463
Tonk Police Rajasthan retweeted
सुरक्षित राजस्थान की दिशा में एक और बड़ा कदम: तैयार हो रही है युवा आपदा मित्रों की फौज! राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (N.D.M.A.) की महत्वाकांक्षी ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत राजस्थान पुलिस और S.D.R.F. द्वारा 13 आपदा प्रभावित जिलों के 12,650 युवा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन एवं राहतकार्यों का विशेष आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान सशस्त्र बल एवं एस.डी.आर.एफ. के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री रुपिंदर सिंघ ने जयपुर स्थित N.C.C. कॉम्प्लेक्स पहुंचकर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया। युवाओं ने खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार और रोप रेस्क्यू जैसी आपातकालीन तकनीकों का शानदार लाइव डेमो किया। N.C.C., N.S.S., N.Y.K.S. और भारत स्काउट एवं गाइड के ये युवा स्वयंसेवक किसी भी आपदा की स्थिति में सबसे पहले मदद पहुंचाने के लिए मुस्तैद रहेंगे। ए.डी.जी.पी. साहब श्री रुपिंदर सिंघ ने युवा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित यह टीम भविष्य में जनहानि को न्यूनतम करने में मील का पत्थर साबित होगी! #RajasthanPolice #SDRF #NDMA #NCC #DisasterPreparedness #YouthEmpeowerment #Jaipur #SocialService #ApdaMitra
2
22
52
1,378
Tonk Police Rajasthan retweeted
13 जिलों के 12,650 जांबाज... आपदा से लड़ने को तैयार! ​#RajasthanPolice #SDRF #NDMA #NCC #DisasterPreparedness #YouthEmpeowerment #Jaipur #SocialService #ApdaMitra @RajCMO @DIPRRajasthan @svoruganti1466 @Rajeev_ips @SDRFRaj
1
19
44
1,441
Tonk Police Rajasthan retweeted
जब अपराधियों के काल के रूप में गरज उठी हाई-टेक खाकी! ​#RajasthanPolice #ChuruPolice #TechAgainstCrime #SayNoToDrugs #AntiCyberCrime #NishchayPrasadIPS #SafeChuru #YouthEmpowerment #SocialPolicing #RajasthanAlert
2
28
60
3,050
Tonk Police Rajasthan retweeted
सुरक्षित समाज, त्वरित न्याय! भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत राजस्थान पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई का परिणाम: कड़ा संदेश: पोक्सो (P.O.C.S.O.) कोर्ट द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक और उसके सहयोगी को 20-20 साल का कठोर कारावास। त्वरित न्याय: नए कानूनों से न्याय प्रणाली हुई मजबूत, अपराधियों में डर और आमजन में बढ़ा विश्वास। हमारा संकल्प: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बेटियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजग रहें, सुरक्षित रहें। राजस्थान पुलिस सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर है। #सुर्खियों_में_राजस्थान_पुलिस #RajasthanPolice #LawAndOrder #BNS #BNSS #BSA #भारतीय_न्याय_संहिता #न्याय_संहिता #NyaySanhita
1
30
51
1,423
अवैध मादक पदार्थ/शराब की रोकथाम के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी। @IgpAjmer @PoliceRajasthan #TonkPolice
40
अवैध मादक पदार्थ/शराब की रोकथाम के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी। @IgpAjmer @PoliceRajasthan #TonkPolice
29
#TonkPolice थाना सोप टोंक:- श्री रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त गलवानिया बांध के पास गलवानिया रोड पर ईलाक थाना सोप में अवैध रूप से पत्थर परिवहन करते हुये
1
2
56
01 टैक्टर ट्रौली मय अवैध पत्थर जप्त कर 01 प्रकरण दर्ज किया गया। @policerajasthan @igpajmer
39
#TONKPOLICE #NightPatrolling जिला टोंक में आज निम्न अधिकारियों की #रात्रिकालीन_गश्त 11:00 PM से 05:00 AM तक रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की #सहायता के लिए निम्न अधिकारियों से #संपर्क कर सकते हैं। @IgpAjmer @PoliceRajasthan
85
Tonk Police Rajasthan retweeted
डर को कहो अलविदा, क्योंकि साथ है कालिका! ​#RajasthanPolice #DausaPolice #KalikaPatrollingUnit #WomenSafety #BetiBachao #PiyushDixitIPS #NariShakti #WomenEmpowerment #SocialPolicing #DausaAlert
2
33
70
2,436
Tonk Police Rajasthan retweeted
आपके मोबाइल का सुरक्षा कवच: संचार साथी एप ​#RajasthanPolice #UdaipurPolice #SancharSaathi #CyberSecurity #MobileSafety #AwareCitizen #DigitalIndia #PoliceService #CyberCrimeAwareness
7
50
155
6,100
Tonk Police Rajasthan retweeted
सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग; राजस्थान साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी • साइबर ठग पुराने खातों को बना रहे हैं म्यूल अकाउंट; टैक्स चोरी और ठगी की रकम खपाने के लिए फर्जी केवाईसी का खेल जयपुर। डिजिटल युग में साइबर अपराधी अब लोगों के निष्क्रिय (Inactive) और अनुपयोगी (Unused) बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को चेताया है कि वर्षों से उपयोग में नहीं आ रहे बैंक खाते साइबर ठगों के लिए "मनी म्यूल अकाउंट" बनते जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध धन के लेन-देन और साइबर ठगी की रकम को छिपाने के लिए किया जा रहा है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल इंजीनियरिंग, विशिंग (Vishing) और फिशिंग (Phishing) जैसे तरीकों से लोगों के बंद या निष्क्रिय खातों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे खातों की केवाईसी अपडेट कर अपने मोबाइल नंबर और पते दर्ज करवाकर पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड प्राप्त कर लेते हैं तथा इन्हीं खातों का उपयोग साइबर अपराधों में करते हैं। बैंक अधिकारी बनकर करते हैं ठगी: एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं और खाते को बंद होने से बचाने या पुनः सक्रिय करने का झांसा देते हैं। इस दौरान वे ग्राहक से कस्टमर आईडी, जन्मतिथि, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। इतनी जानकारी मिलते ही ठग खाते पर नियंत्रण स्थापित कर उसका दुरुपयोग शुरू कर देते हैं। फर्जी लिंक से भी खतरा: साइबर अपराधी एसएमएस और ई-मेल के जरिए बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिनमें "केवाईसी अपडेट करें" या "खाता बंद होने वाला है" जैसे संदेश होते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही नकली बैंकिंग वेबसाइट खुल जाती है, जहां दर्ज की गई जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच जाती है। मनी लॉन्ड्रिंग का माध्यम बन रहे निष्क्रिय खाते: साइबर क्राइम शाखा के अनुसार साइबर ठग चोरी या ठगी से प्राप्त धनराशि को कई खातों में घुमाकर उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने का प्रयास करते हैं। इस प्रक्रिया में निष्क्रिय बैंक खातों का व्यापक उपयोग किया जाता है। ऐसे मामलों में खाताधारक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकते हैं। राजस्थान पुलिस की अपील: साइबर क्राइम शाखा ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने नाम से संचालित सभी बैंक खातों की समीक्षा करें और जो खाते उपयोग में नहीं हैं उन्हें तुरंत बंद करवाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता उपयोग करने की अनुमति न दें, चाहे वह इसके बदले पैसे देने का प्रलोभन ही क्यों न दे। साथ ही प्रत्येक सक्रिय बैंक खाते में वर्तमान मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट रखना आवश्यक है। यदि पुराना सिम बंद हो चुका है तो बैंक में जाकर तत्काल रिकॉर्ड अपडेट करवाएं। साइबर अपराध होने पर यहां करें शिकायत: यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की साइबर ठगी होती है या ऐसा प्रयास किया जाता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है। राजस्थान पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि अपने निष्क्रिय बैंक खातों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही खाता साइबर अपराधियों का अगला ठिकाना बन सकता है। #CyberAlert #RajasthanPolice #MoneyMuleAccount #SafeBanking #CyberCrimeAwareness #साइबरअलर्ट #सतर्करहेंसुरक्षितरहें #CyberAlert #BankFraudAlert #KYCScamAlert #DigitalSafety #RajasthanPolice #साइबरसुरक्षा #ठगीसेबचें

2
35
67
6,324
Tonk Police Rajasthan retweeted
आपदा प्रबंधन में युवा शक्ति की महा-तैयारी: राजस्थान के 13 जिलों के 12,650 स्वयंसेवकों को एसडीआरएफ दे रही है आवासीय प्रशिक्षण • सोमवार को NCC कैम्पस पहुंचेंगे डीजीपी, सामुदायिक सुरक्षा और क्विक रिस्पांस के लिए तैयार हो रहे हैं प्राइमरी रिस्पॉन्डर्स जयपुर 14 जून। आपदाओं के समय त्वरित राहत, बचाव और जनसहायता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (N.D.M.A.) की महत्वाकांक्षी ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत राजस्थान में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के 13 आपदा प्रभावित जिलों के 12,650 युवा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा 15 जून को जयपुर स्थित एनसीसी कॉम्प्लेक्स, जेएलएन मार्ग, गांधी नगर का दौरा कर प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन करेंगे तथा प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करेंगे। योजना के तहत जयपुर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, भरतपुर, जालौर, झालावाड़, कोटा, बीकानेर, नागौर, सिरोही एवं पाली सहित 13 जिलों में एन.सी.सी., एन.एस.एस., नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े स्वयंसेवकों को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल एवं आपदा मित्र मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। जयपुर में यह प्रशिक्षण शिविर 12 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना है, जो किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदा की स्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियों के साथ मिलकर सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचें तथा राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी सहयोग प्रदान करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सामुदायिक समन्वय, रोप रेस्क्यू और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डी.जी.पी. श्री राजीव कुमार शर्मा 15 जून को प्रातः 10 बजे एन.सी.सी. कैंपस पहुंचेंगे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात राजस्थान सशस्त्र बल एवं एस.डी.आर.एफ. के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री रुपिंदर सिंघ द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षुओं द्वारा रोप रेस्क्यू डेमो एवं अन्य आपदा प्रबंधन प्रदर्शनों का प्रदर्शन किया जाएगा। एनसीसी के उप महानिदेशक द्वारा आपदाओं में एन.सी.सी. की भूमिका पर प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं डी.जी.पी. स्वयं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार साझा करेंगे। राजस्थान पुलिस और एस.डी.आर.एफ. का मानना है कि प्रशिक्षित युवाओं की यह बड़ी टीम भविष्य में राज्य के लिए एक सशक्त आपदा प्रतिक्रिया तंत्र साबित होगी। आपदा की घड़ी में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की उपलब्धता न केवल राहत कार्यों को गति देगी, बल्कि जनहानि और नुकसान को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डी.जी.पी. का यह दौरा राज्य में आपदा प्रबंधन को जनभागीदारी आधारित मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #YuvaAapdaMitra #RajasthanPolice #SDRFRajasthan #YouthPower #DisasterManagementRaj #SDRF #NDMA
2
29
51
3,888
Tonk Police Rajasthan retweeted
#Tonk: सोप थाना पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई #News21National #BreakingNews #Tonk #Uniara #SopPolice #IllegalLiquor #ExciseAct #TonkPolice #RoshanMeena #AkankshaChoudhary #KaluRamMeena #PoliceAction #RajasthanPolice #News21 @TonkPolice_ @IgpAjmer @Rajeshs40443758
2
3
78