UP के शामली में दवा कारोबारी आयुष मलिक धर्मान्तरण केस में पुलिस ने युवती चांदनी के भाई तौफीक कुरैशी को भी जेल भेज दिया है। इससे पहले चांदनी व उसके पिता को जेल भेजा गया था। हालांकि आयुष सामने आकर स्वयं ही धर्म बदलने की बात कह रहा है।
UP के शामली में दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के धर्मान्तरण मामले में पुलिस ने उसकी पत्नि चांदनी कुरैशी व ससुर इस्लाम कुरैशी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। आयुष पक्ष का कहना है की यह एक धर्मान्तरण गैंग है, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े है। UP पुलिस ने SIT गठित कर दी है। यह केस उस समय सामने आया जब बघरा आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने वीडियो जारी कर इस केस में कार्यवाही की मांग की थीं। इसके बाद ही आयुष के पिता ने FIR कराई।
क्या था मामला...
चांदनी जिम ट्रेनर है। 5 वर्ष पहले आयुष उसके जिम में आता था। दोनों का अफेयर हुआ। चांदनी के इश्क में 4 वर्ष पहले आयुष ने धर्म परिवर्तन करनिकाह कर लिया था। अब आयुष के पिता देवराज मलिक ने धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए FIR कराई।
जिसमे चांदनी कुरैशी, उसकी बहन राहिल कुरैशी, सुमाइला कुरैशी, राबिया कुरैशी, भाई आस मोहम्मद उर्फ आशू कुरैशी, हुमा कुरैशी, पिता इस्लाम कुरैशी के साथ निकाह कराने वाले मौलवी मुनव्वर और दो अन्य मौलवी निवासी आजाद चौक शामली को नामज़द कराया गया था।