यह एक धन्यवाद appreciation ट्वीट है
@haryannvi अरिहंत भाई के लिए कि उन्होंने एक बार पुनः
@MisraNityanand जी को
@VaadClips पर बुलाकर एक बेहद ज्ञानवर्द्धक पॉडकास्ट एपिसोड दिया।
सभी फॉलोअर्स/मित्रों से अनुरोध करूँगा कि VAAD यूट्यूब चैनल पर जाकर तुरंत ep318 सुनें/देखें।
कुछ 'लेज़र लाइट' नेताओं-मंत्रियों और एक मॉर्डन डे 'ओशो' के मूर्खतापूर्ण वक्तव्यों पर प्रश्न उठाना तो आवश्यक था ही, साथ ही एक कॉमन 'उपनाम' वाले दो स्वघोषित रिसर्चर्स जिन्हें नित्यानंद जी ने एक्सपोज किया है, यह भी किया जाना अतिआवश्यक था।
मैं तो कहूँगा कि अधिक सोशल मीडिया रीच वाले अन्य बुद्धिजीवियों को भी आगे आकर ऐसे छद्म शोधकर्ताओं/लेखकों को एक्सपोज करना चाहिए।
यदि खुद को राष्ट्रवादी-हिंदूवादी कहने वाले लोग यह नहीं करते हैं तो यदि जब भविष्य में वामपंथी यह करने लगें तो कृपया विलाप न करें और न ही खिसियानी बिल्ली बनकर खम्बा नोचते हुए 'देशद्रोही', 'सोरोस एजेंट' जैसे टर्म्स फेंकें।
Evolution पर चलने वाली कई भ्रांतियों को भी नित्यानंद जी ने बहुत तार्किक रूप से एक्सपोज किया है। यह भी बेहद महत्वपूर्ण था।
@MisraNityanand जी को केवल एक चीज़ रिकमेंड करनी चाहूँगा। उन्होंने एक जगह उदाहरण देते हुए होमी भाभा और विक्रम साराभाई पर चलचित्र बनाने की बात की है। उन्हें सोनी लिव की वेब सीरीज़ 'Rocket Boys' के बारे में अवगत कराना चाहूँगा जो हमारे इन्हीं दोनों महान वैज्ञानिकों के विषय में हैं।
बेहद उत्कृष्ट रचना है, नित्यानंद जी और बाकी लोग भी अवश्य देखें पर उससे पहले यूट्यूब पर जाकर यह पॉडकास्ट देखना न भूलें।