Happy Mother’s Day Mom🌟
जब भी ज़िंदगी ने सवाल किया,
आपका साया जवाब बनकर मेरे साथ चला।
ना ज़रूरत पड़ी ज़्यादा कुछ कहने की,
हर चुप्पी में एक दुआ थी,
हर खामोशी में आपकी ममता की हवा थी।
मैं आज जहाँ भी हूँ, जो भी हूँ,
उसकी नींव आपके धैर्य से रखी थी।
कभी ज़िंदगी के रनवे पर, कभी एयरपोर्ट की भीड़ में,
कभी ग्रैजुएशन की दौड़ में, कभी हवाओं के मोड़ में,
आपकी नज़रें ही मेरी सबसे बड़ी जीत थीं।
याद है वो दिन जब कॉल पर मैंने आपको दिखाया,
वो गाउन, वो टोपी और आप मुस्कराईं,
शब्दों से नहीं, बस उस नज़र से समझ आया,
कि आपकी बेटी ने सच में उड़ान पाया।
आपके बिना कुछ अधूरा था,
पर आपकी निगाहों में जो आशीर्वाद था,
वो हर दूरी से भी गहरा था।
मेरी हर उड़ान में, हर मंज़िल में, हर संघर्ष में, और हर ख़ुशी में,
आपकी छाया हमेशा मेरे साथ रही।
ना कभी कुछ रोका, ना कुछ जताया, ना कुछ माँगा,
आपने माँ नहीं, देवी बनकर मेरा साया बनकर साथ निभाया।
मैं आपसे हमेशा, दिल से, बिना शर्त प्यार करती हूँ।
For the one who taught me to fly without saying a word.❤️
#HappyMothersDay2025