प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को एक बड़ा राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मोदी ने बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं, जिससे उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
नेहरू 1952 के पहले आम चुनाव के बाद 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। वहीं मोदी 26 मई 2014 से लगातार तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री हैं।
इस उपलब्धि के साथ मोदी अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। हालांकि कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी 6,131 दिनों के साथ शीर्ष पर हैं, क्योंकि वे 1947 में स्वतंत्रता के बाद नियुक्त प्रधानमंत्री भी रहे थे।