क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा जेंटलमैन.!
Kane Williamson का ICC नॉकआउट मैचों में रिकॉर्ड बेहद अनलकी रहा है. वह अपने करियर में चार बार ICC टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल में हारे हैं और चार बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रहे हैं!
Williamson की बदकिस्मती का ये रिकॉर्ड गहरा दर्द देता है. लेकिन उन्होंने बिना किसी शिकायत के हर दर्द को मुस्कान से झेला.
दिल तोड़ने वाले कई मौकों के बावजूद Williamson की महानता इस बात में रही कि उन्होंने कभी मैदान पर गुस्सा या निराशा नहीं दिखाई!
साल 2019 में वर्ल्ड कप फाइनल की वो हार, जिसने पूरी दुनिया के फैंस को रुला दिया था, उस वक़्त भी विलियमसन एक शांत मुस्कान लिए मैदान पर खड़े थे.
Williamson ने हमेशा क्लास के साथ लीड किया, दिल से खेला और शांति की ताकत के साथ पूरे देश को आगे बढ़ाया.
भले ही Williamson के नाम वाइट बॉल की कोई ICC ट्रॉफी दर्ज ना हो सकी, लेकिन खेल के प्रति उनका समर्पण, उनकी कप्तानी और विपरीत परिस्थितियों में भी गरिमा बनाए रखने का उनका अंदाज़ उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे सम्मानित और चहेता खिलाड़ी बनाता है.
दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के दिलों में वे लंबे समय तक राज करेंगे.!