🚩 संगठन की शक्ति, अनुभव का मार्गदर्शन और विजय का संकल्प 🚩
भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
@NitinNabin जी के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज प्रदेश अध्यक्ष श्री
@AdityaPdSahu जी के कुच्चू स्थित पैतृक आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं 2024 चुनावों के प्रत्याशियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी चुनौतियों और भाजपा के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री
@yourBabulal जी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, महामंत्री (संगठन) श्री
@bjpkarmveer जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।