Big News, Trending ख़बरें, ग्राउंड रिपोर्ट, स्पेशल बुलेटिन समेत News का पावरहाउस. X पर Nonstop News Official handle of #BharatBuzzLive🎙️🇮🇳 News Channel
🏏 अफगानिस्तान का 8वां विकेट गिरा! हर्ष दुबे का कमाल, एक ओवर में उमरजई-गजनफर आउट, भारत की पकड़ मजबूत
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मैच का टॉस दोपहर 1:00 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें 4 घंटे 15 मिनट की देरी हुई। मुकाबला 25-25 ओवर का हो रहा है।
अफगानिस्तान ने 22 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। राशिद खान क्रीज पर हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नीतीश रेड्डी ने बोल्ड किया।
भारत की तरफ से दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे। हर्ष दुबे को उनकी पहली वनडे कैप केएल राहुल ने दी, जबकि गुरनूर बरार को डेब्यू कैप कप्तान शुभमन गिल ने सौंपी।
#INDvsAFG#IndiaVsAfghanistan#HarshDubey#TeamIndia#Cricket#CricketNews